
, सुश्री कावरे ने सराहा दिव्यांग बच्चों की प्रतिभाओं को
लांजी(श्रेयष तिडके)। लांजी मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय प्रांगण में विकासखण्ड स्तरीय दिव्यांग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लांजी विकासखण्ड के विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्षन किया। उक्त प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, रंगोली, पुष्पसज्जा, चित्रकला आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक सुश्री हिना कावरे के मुख्य आतिथ्य में 100 मीटर दौड़ के पूर्व आरंभ प्वाईंट पर फीता काटकर किया गया, जिसके पष्चात सुश्री कावरे द्वारा विषिल बजाकर दौड़ प्रारंभ करवाई गई। शा.मा.शाला रमपुरा के छात्र तुषार नारनौरे के द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। खेल प्रतियोगिता के पष्चात रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता का कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम मुख्य अतिथी सुश्री हिना कावरे विधायक लांजी-किरनापुर, कार्यक्रम अध्यक्ष अमृतलाल मेश्राम जनपद अध्यक्ष लांजी, अमित घोंघड़े जनपद सदस्य, सत्यपाल मड़ावी षिक्षा समिती अध्यक्ष लांजी, रंजित ताराम मुख्य कार्यपालन अधिकारी लांजी, मानसिंह धुर्वे विकासखण्ड षिक्षा अधिकारी लांजी के साथ ही विधायक प्रतिनिधी विभा तिवारी, मनीषा धारणे जिला पंचायत सदस्य तथा अन्य गणमान्य व षिक्षकगण आदि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रतिवेदन का वाचन बीआरसी लांजी कन्हैयालाल बड़गैया द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के सफलतार्थ कल्पना खोटेले, गीता लिल्हारे, खिलेष डोहरे, बी.एल. भोण्डेकर, नोहेष भटेरे, होलराज चैहान सहित सभी कार्यालयीन, षिक्षको व षिक्षकेत्तर कर्मचारियों द्वारा अथक परिश्रम किया गया।
– बच्चों की प्रतिभा को अवसर देना हमारी जवाबदारी – विधायक सुश्री कावरे
उपस्थितों को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री हिना कावरे ने कहा कि ये जवाबदारी होती है लेकिन जब ऐसे कार्यक्रमों में हम उपस्थित होते है, इन बच्चो के बीच जब हम अपने आप को पाते है तो कहीं ना कहीं इस बात का अहसास होता है कोई ना कोई एक पक्ष हमारा छूट रहा है। आज मै जब इन बच्चों को देखती हूं तो कोई कमी नहीं है प्रतिभाओं की अभी जैसे हमारे अध्यक्ष में उदबोधन में कहा कि एक बच्चे ने उनसे सायकल की मांग की अच्छा लगता है कि ये अपने लिए स्वयं के लिए इन सब बातों को रख पाते है, इससे ज्यादा कठिन परिस्थिति इनसे ज्यादा चुनौतियां इन बच्चों के हमारे माता-पिताओं को है लेकिन मै आप सबसे कहना चाहती हूं ये ईष्वर की ऐसी परीक्षा है आप लोगों के लिए जिसकों आपकों और जनप्रतिनिधि होने के नाते हमकों मिलकर सुलझानी है।
विधायक सुश्री हिना कावरे ने आगे कहा कि प्रतिभाएं तो इनके अंदर भी अपार है, हमारा काम तो केवल अवसर देने का है पर आप देखो आजकल तो सब टेलीविजन देखते है कितने ऐसे बच्चे होते है कितने ऐसे दिव्यांग बच्चे होते है जिनके अंदर ऐसी प्रतिभा होती है जिनकी हम कभी कल्पना भी नहीं कर सकते और क्या पता कि आज हमारे क्षेत्र के इस प्रांगण में जो बच्चे बैठे है इनमें से कोई खास प्रतिभावान निकल जाए जिसके लिए माता पिता के साथ ही क्षेत्र को भी गर्व होगा। आप लोगों की इन सुविधाओं में जो भी शासकीय योजनाओं के माध्यम से सुविधाएं मिलती है वो तो दिलवाने की जवाबदारी हमारी है लेकिन इनके अलावा भी जैसे पिछली बार मैने इसी तरह के आयोजन में हमारी शासकीय टीम से मैने कहा था कि हमारे लांजी में ऐसे बहुत सारे लोग है जिनके पास यदि आप जाओं तो वे ऐसी वस्तुएं उपलब्ध करा देंगे जो शासकीय स्तर पर उपलब्ध नहीं हो पाती।





