
लांजी(श्रेयष तिडके)। तहसील मुख्यालय अंतर्गत आने वाले ग्राम केरेगांव के एक दंपति का 02 साल का बालक गर्म पानी गिरने से बुरी तरह जख्मी हो गया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार चेतन बोरकर और उसकी पत्नी आशा बोरकर अपने घर में थे और नहाने के लिए चूल्हे पर गर्म पानी रखा था जिसे बाल्टी में निकाला था उस पानी को उनके 02 साल के लड़के वीर बोरकर ने खेल के दौरान खुद पर गिरा दिया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। यह घटना 19 फरवरी को सुबह 09 बजे के दरम्यान घटित हुई जिसके बाद बालक को तत्काल सिविल अस्पताल लांजी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीएमओ डाॅ. प्रदीप गेडाम के द्वारा रेफर कर दिया गया।




