35.5 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home रोजगार/व्यापार छ.ग. 291 वनरक्षकों की सीधी भर्ती

छ.ग. 291 वनरक्षकों की सीधी भर्ती

0
32

blank

10 वीं, 12 वीं पास बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ वन विभाग में 291 रेगुलर फारेस्ट गार्ड के पदों में बहुत जल्द विज्ञापन जारी होने वाली है। वित्त विभाग से अनुमति मिलने बाद जिलावार , रेंजवार पद संख्या की घोषणा किया जा चूका है , जिसे आप नीचे लिस्ट में देख सकते है।

वन विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में वनरक्षक की तैयारी का फैसला कर लिया है। इसलिए जिलेवार कहाँ पर कितनी संख्या  नियुक्ति करनी है इसकी जानकारी भी दे दी गई है। सबसे ज्यादा वन रक्षकों की भर्ती दुर्ग रेंज में 76 उसके बाद बिलासपुर रेंज में 60 पदों में की जायेगी। प्रदेश में कुल 291 पदों में भर्ती हेतु बहुत जल्द विस्तार से विज्ञपन जारी होने वाले है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार अभी सभी सर्किल में खाली पदों के अनुसार 291 पदों में की जानी है। इसके लिए विभाग की ओर से बहुत जल्द विज्ञापन जारी होने वाले है। इसमें आवेदन प्रक्रिया की जानकारी सहित आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक योग्यता, निर्धारित आयु सीमा की जानकारी सहित सम्पूर्ण विवरण बताया जायेगा।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद , नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। खाली पदों  आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों हेतु अभी शुल्क निर्धारण भी नहीं किया गया है , आवेदन जारी होते ही सभी नियम शर्ते स्पष्ट हो पायेगी। लेकिन शुल्क भुगतान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीके से करने की व्यवस्था की जाएगी ताकि नेटवर्क कवरेज  बाहर दूर – दराज एरिया  रहने वाले अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो।

जिलावार / रेंजवार पद विवरण देखें 👇

राजनांदगाव – 08

बालोद – 07

खैरागढ़ – 08

कवर्धा – 53

बस्तर – 10

दंतेवाड़ा – 08

सुकमा – 06

बीजापुर – 05

कोरिया – 07

मनेन्द्रगढ़ – 07

जशपुर – 08

बलरामपुर – 08

सरगुजा – 04

सरगुजा एलिफेंट – 07

सूरजपुर – 05

बैकुंठपुर – 05

बलौदाबाजार – 06

महासमुंद – 08

धमतरी – 07

गरियाबंद – 09

रायपुर – 05

पूर्व – भानुप्रतापपुर – 06

पश्चिम भानुप्रतापपुर – 06

दक्षिण कोंडागांव – 06

कांकेर – 07

नारायणपुर – 06

केशकाल – 04

बिलासपुर – 06

कोरबा – 07

मरवाही – 04

मुंगेली – 08

कटघोरा – 10

रायगढ़ – 10

धरमजयगढ़ – 10

जांजगीर चाम्पा – 04

लोरमी – 07

   कुल 291 पद

blank