34.5 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे आग की चपेट मे महिला की मौत

आग की चपेट मे महिला की मौत

0
55

blank

लांजी- लांजी थाना अन्तर्गत ग्राम खोलमारा निवासी सैवंती बाई पांचे उम्र 55 वर्ष की आग की चपेट मे आने से मृत्यू हो गई। इस संबध मे महिला के पति बैरागी पांचे उम्र 65 वर्ष निवासी खोलमारा ने जानकारी मे बताया की मै और मेरी पत्नि सैवंती ही घर पर रहते है मेरा बेटा और बहु बहार कमाने गये है, घटना के संबध मे बताया की 24 फरवरी की रात्रि मे मै और मेरी पत्नि सैवंती बाई खाना खाकर रात 10 बजे सो गये थे, सुबह तकरीबन 3 से 4 बजे के बीच पत्नि सैवंती बाई को ठंड लगी होगी तो उसके सिगडी जलाई जो की मिट्टी की गोरसी मेंं सिगडी बनाई गई थी, और पत्नि सैवंती आग ताप रही थी सुबह तकरीबन 4 बजे सिगडी की आग सैवंती बाई की साडी मे लग गई, जिससे सैवंती बाई का शरीर पूरी तरह आग की चपेट मे आ गया था, मेरे द्वारा घर मे रखे चावल से आग बुझाई गई लेकिन तब तक सैवंती बाई पांचे की फौत हो चुकी थी, घटना की खबर लगते ही आस पास के लोग बैरागी पांचे के घर पंहुचे लेकिन तब तक सैवंती बाई की मृत्यू हो चूकी थी, पडोसियो एवं ग्राम कोटवार के द्वारा पुलिस को सूचित किया गया, घटना की खबर लगते ही लांजी पुलिस घटना स्थल पर पंहुचकर मर्ग पंचनामा आदि कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल लांजी लाया गया जंहा डॉ गेडाम के द्वारा शव पोस्टमार्टम किया जाकर आवश्यक दस्तावेज कार्यवाही पूर्ण कर शव परिजनो को सौंपा गया तथा लांजी पुलिस ने उक्त प्रकरण मे मर्ग क्रमांक 12/21 धारा 174 कायम कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण की विवेचना प्रआ बाहेश्वर के द्वारा की जा रही है।

blank