33.9 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home हिंदी खबरे ऑनलाइन माध्यम से ‘मराठी राजभाषा गौरव दिवस ‘संपन्न

ऑनलाइन माध्यम से ‘मराठी राजभाषा गौरव दिवस ‘संपन्न

0
43

गोंदिया : गोंदिया शिक्षण संस्था द्वारा संचालित धोटे बंधु विज्ञान महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.अंजन नायडू के सक्षम मार्गदर्शन में मराठी राजभाषा गौरव दिवस के औचित्य पर मराठी भाषा के सम्मान और उसके गौरव को समर्पित ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध मराठी कवि नाटककार, उपन्यासकार और लघुकथाकार के तौर पर लोकप्रिय कुसुमाग्रज ने अपनी लेखनी में स्वतंत्रता, न्याय ,वंचितों की स्वतंत्रता पर जोर दिया। मराठी भाषा में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उनकी जयंती पर मराठी भाषा दिवस मनाया जाता है ।
इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख डॉ. जे.जी. महाकोडे ने मराठी भाषा के प्रति अपना सम्मान दर्शाते हुए बताया कि ,मराठी भाषा को ज्ञानभाषा होने के लिए अथक परिश्रम लेने की आवश्यकता है तथा किसी भी विषय का ज्ञान अपनी मातृभाषा में प्राप्त हुआ तो विद्यार्थियों के लिए ज्ञान ग्रहण करना आसान होता है इसलिए मराठी भाषिक लोगों ने मराठी भाषा को सम्मान पूर्वक स्वीकार करना आवश्यक है।
डॉ.आनंद मोरे सर ने मराठी भाषा का महत्व बताते हुए कहा कि, प्रत्येक व्यक्ति को संस्कारित करने हेतु मातृभाषा ही प्रभावी तथा सक्षम साधन है।व्यक्तिमत्व विकास, मूल्य संवर्धन तथा संस्कृति संवर्धन मातृभाषा से ही हो सकता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के कु.पायल ठाकरे, कु. शालिनी येडे, कु. अवंती मेश्राम, कु. दीक्षा बिसेन, कु. शाहिली चौधरी तथा बादल शरणागत आदि छात्रों ने मराठी राज्य भाषा गौरव दिन पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन तथा प्रस्तावना डॉ.एल. आर. राणे तथा आभार प्रदर्शन भाषा विभाग प्रमुख डॉ. दिलीप जेना ने किया।
ऑनलाइन कार्यक्रम की सफलतार्थ डॉ. किशोर हातझाडे ,डॉ. आनंद मोरे, डॉ. सुषमा निकोसे व डॉ.शशि पारधी ने अथक परिश्रम किया।

blank