
गोंदिया। जनता के चहेते व लोकप्रिय आमदार विनोद अग्रवाल के हस्ते हाल ही में गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में 987.94 लाख के विविध विकास कार्यो का शुभारंभ कर विकास कार्यो को गति दी।
विधायक विनोद अग्रवाल के प्रयासों से गाँव के विकास हेतु अनेक प्रकार से कार्य किये जा रहे। उनका संकल्प है कि प्रत्येक आम आदमी जो मूलभूत संसाधनों से वंचित है उसका विकास हो, साथ ही गाँव की तरक्की के लिए उसे संसाधनों से परिपूर्ण किया जा सकें। इसी संकल्प के साथ जनता के आमदार विनोद अग्रवाल प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रयासरत है।
इसी विकास संकल्प की कड़ी में गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों में करोड़ो रुपयों के कार्यो की शुरुवात की गई।
विधायक श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सीमेंट, कॉन्क्रीट रोड व डामरीकरण रास्ता बांधकाम हेतु अनेक कार्य मंजूर कराएं है, जिनका शुभारंभ 27 फरवरी को किया गया।
इन कार्यो में 155.41 लाख की लागत से नंगपुरा-मुर्री-शेन्द्रीटोला रोड बांधकाम, 164.21 लाख रुपये की लागत से भागवतटोला-हिवरा रोड बांधकाम, 130.22लाख रुपयों की लागत से चुटिया-लोधिटोला सीसी रोड /नाली बांधकाम, 349.69 लाख रुपयों की लागत से चुटिया-रापेवाड़ा रोड बांधकाम, 99.77 लाख रुपयों की लागत से टेढ़वा-मरारटोला सीसी रोड / नाली बांधकाम तथा 88.64 लाख रुपयों की लागत से ढाकनी-फत्तेपुर रोड/नाली का बांधकाम ऐसे कुल 9 करोड़ 87 लाख 94 हजार के कार्यो का शुभारंभ किया।
इस सभी कार्यो के शुभारंभ के दौरान ढाकनी सरपंच नामदेव शहारे, फत्तेपुर सरपंच वनिताताई बघेले, नंगपुरा सरपंच ओमप्रकाश रहांगडाले, सरपंच पिंडकेपार सुधीर चन्द्रिकापुरे, हिवरा सरपंच ब्रिजलाल मारगाये, चुटिया सरपंच कैलाश गजभिये, उपसरपंच अजित टेंभरे, लोधिटोला सरपंच संजय ठाकरे, रापेवाड़ा सरपंच जीवन चौहान, टेढ़वा सरपंच गोविंदभाऊ तुरकर, पूर्व जिप सभापति शैलजाताई कमलेश सोनवाने, पूर्व पंस सदस्य दीपा सुधीर चन्द्रिकापुरे, पूर्व पंस सदस्य रामराज खरे, चाबी संगठन ग्रामीण अध्यक्ष छत्रपाल तुरकर, सुभान रहांगडाले,
रमेश गौतम, अंकेश ऐड़े, बलिराम शरणागत, तीर्थराज राहंगडाले, सालिक रसके, देवलाल मात्रे,मोहन गौतम, मोहन राणे, धनंजय रीनायित, गंगाराम पटले, शंकर अत्रे,भूपेंद्र टेंभरे, फूलचंद बनोटे, दशरथ बिसेन, प्रितम मेश्राम, ज्ञानेश्वर राऊत, उत्तम मंडिया, सचिन प्लांदुरकर, कपिल राणे,रवि राणे, भावलाल राहंगडाले, दशरथ मात्रे, दिनेश मेश्राम, आदि सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।





