35.8 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home हिंदी खबरे श्री लक्ष्मीेकांता काॅलेज आॅफ टेक्नालाॅजी, लाँजी में स्वागत व बिदाई समारोह

श्री लक्ष्मीेकांता काॅलेज आॅफ टेक्नालाॅजी, लाँजी में स्वागत व बिदाई समारोह

0
46

blank

लांजी(श्रेयष तिडके)- श्री लक्ष्मीेकांता काॅलेज आॅफ टेक्नालाॅजी, लाँजी में आज दिनांक 06/03/2021 को नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह तथा साथ ही अन्तिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संचालक श्री गुलाबचन्द जी बड़घैया एवं अतिथि माधवराव मलघाम जी एवं इंजीनीयर हिमांशु बड़घैया जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती की पूजा वन्दना के साथ किया गया। तथा विद्यार्थियों के द्वारा अतिथियों का बेच लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही महाविद्यालय के संचालक श्री गुलाबचन्द जी बड़घैया के द्वारा नव प्रवेशित व अन्तिम वर्ष के विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गई एवं उनके द्वारा महाविद्यालय मे आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीम को प्रसस्ति पत्र व मोमेन्टों के साथ सम्मानित किया गया।blank इस कार्यक्रम के आयोजक समिति के द्वारा प्रथम व अन्तिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल का आयोजन किया गया कार्यक्रम के पश्चात् सभी विद्यार्थियों तथा अतिथियों एवं महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाॅफ के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस कार्यक्रम की आयोजक समिति सदस्य निलेश दुरूगकर, निहाल शिवालिया, बुद्धम सोनटेके, कुलनिधि चैधरी, गजानन्द मस्करे, अनिल मातरे, नितेश रणदिवे, त्रिलोक भावे, निर्भय चोखान्द्रे, ओम दुरूगकर, निरज मोरघडे़, देव दुरूगकर,गौरव महिश्वरे, वरूण बडमें, शिवकुमार, लोकेश यादव, शुभम ढोहरे, अंकित, राजेश, अनुप, भुपेन्द्र , शुभांगी उइके, पायल बनवारी, रागिनी किरमे, मनिषा मातरे, रीता, ज्योति देवगडे, आरती, दीपिका, नेहा, शीतल, वैशाली, निकिता, रानु व महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम आयोजीत किया गया।

blank