33.9 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे श्री लक्ष्मीेकांता काॅलेज आॅफ टेक्नालाॅजी, लाँजी में मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

श्री लक्ष्मीेकांता काॅलेज आॅफ टेक्नालाॅजी, लाँजी में मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

0
37

blank

लांजी– श्री लक्ष्मीेकांता काॅलेज आॅफ टेक्नालाॅजी, लाँजी में 08 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ माॅ सरस्वती की पूजा वंदना के साथ किया गया जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा काॅलेज की समस्त महिला स्टाॅफ को बेच लगाकर सम्मानित किया गया साथ ही काॅलेज के प्राचार्य श्रीमती अर्चना रामटेक्कर द्वारा छात्राओं को समाज के प्रति जागरूक करते हुए अपने हक के लिए प्रस्तुत रहने के लिए प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत काॅलेज के सहायक प्राध्यापक कु. मंजुलता उमरे के द्वारा छात्राओं के लिए कविता प्रस्तुत की गई तथा समस्त स्टाॅफ की महिलाओं द्वारा छात्राओं के लिए अपने विचार प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा अपनी प्रस्तुती दी गई जिसमें कहकशा बेंग, ज्योति बम्बारे तथा वेणु भण्डारकर ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का आयोजन काॅलेज समस्त स्टाॅफ तथा काॅलेज की छात्र आयोजक समिति जिसमें निलेश दुरूगकर, निहाल शिवालिया, पूनम परिहार, ज्योति नौखरे, प्रतिभा लटारे, ज्योति बम्बारे, अंकी कुचलाहे, भारती महोबिया, रेणुका फुल्हारे, गजानन मस्करे, अनिल मात्रे तथा अज्जु पांचे इत्यादि द्वारा सम्पन्न कराया गया।

 

blank