
रावणवाडी(महेश येेळे)– गोंदिया से रावनवाडी आने के दौरान आंभोरा के पास चौपहिया वाहन पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत १२ मार्च को सुबह ९ बजे होने की घटना घटीत हुई।रावनवाडी स्थीत मुक्ता मेंडिकल के संचालक गोंदिया निवासी अतुल गणेश अग्रवाल अपने चौपहिया वाहन क्रमांक एच ३५ ए.जी.८७०३ से रावनवाडी दुकान खोलने आ रहे थी कि अचानक अंभोरा के पास वाहन पेड़ से टकरा गया। जिस वजह से अतुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मिलनसार स्वभाव के युवा व्यवसायी कि मौत होने से रावनवाडी में शौक का वातवरण निर्माण हो गया है।





