36.6 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे बुजुर्ग दंपति के सिर से उठ गया आशियाने का सहारा, परेशानियों के...

बुजुर्ग दंपति के सिर से उठ गया आशियाने का सहारा, परेशानियों के साये में गुजर रही जिंदगी

0
80

blank

लांजी(श्रेयष तिडके)। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के सिर पर छत का आसरा मानी जाती है लेकिन यदि जिम्मेदार लोग अपने कर्तव्य के साथ ही मानवता की मदद का प्रयास करने लगे तो जनता में सकारात्मक छवि और प्रशंसा का उपहार मिलता है लेकिन आज किसी को इस बात की चाह नहीं तभी क्षेत्र के ग्राम बेलगांव में एक बुजुर्ग दंपति अपने सिर पर छत के लिए तरस रहे है और विगत 02 सालों से उनका घर टूटने के बाद भी उनकी हिम्मत नहीं टूटी है और वे घर के पास ही झोपड़ी में इसी आस में बुढ़ापा काट रहे है कि एक दिन शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना का उन्हे लाभ मिलेगा और वे अपने जीवन के अंतिम दिन सुखपूर्वक अपने घर में काट सकेंगे।

– बुढ़ापे में घर को तरसते बुजुर्ग
जनपद मुख्यालय लांजी अंतर्गत सालेटेकरी मार्ग पर बसे ग्राम बेलगांव के पंडाटोला में निवासी करने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग धनीराम पुरनलाल टिकेश्वर अपनी पत्नी भदलबाई टिकेश्वर के साथ अपने टूटे घर के पास ही झोपड़ी बनाकर रहते है जो कभी भी गिर सकती है। रोजाना अपने टूटे घर के बनने की आस में ये बुजुर्ग दंपति अपने जीवन के अंतिम दिन सुखपूर्वक अपने घर में बिताने की आस में शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना से अपना घर बनाना चाहते हैं लेकिन सूची में नाम काफी दूर होने के चलते आशियाने के सहारे से कोसो दूर है।

– अपाहित को कब मिलेगा सहारा
जिम्मेदारों को चाहिए कि ऐसे मामलो में सूची की प्राथमिकता को दरकिनार करते हुए मानवता के नाते प्राथमिकता देते हुए जनपद सीईओ को मामले से अवगत करवाकर आवास योजना का लाभ दिलाया जाना चाहिए। ऐसे मामलो में सरपंच, सचिव के साथ ही उच्चाधिकारियों को मानवता दिखाते हुए घर बनाने के लिए भटक रहे इस दंपति की अवस्था का ध्यान रखा जाना चाहिए, यहां उल्लेखनीय है कि धनीराम अपाहिज का जीवन व्यतीत कर रहा है और उसे अपने रोजमर्रा के काम के लिए भी अपनी पत्नी पर निर्भर रहना पड़ता है ऐसे में घर चलाने की सारी जिम्मेदारी बुजुर्ग महिला भदलबाई टिकेश्वर पर आ पड़ी है।

– इनका कहना है
ये दोनो बुजुर्ग रहते है इनके मकान की क्षति होने के बाद ये लोग सरपंच, सचिव व पटवारी के पास गए बावजूद इसके किसी प्रकार से सरकारी मदद नहीं मिली। इनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में लेकिन नाम अंतिम छोर में होने के कारण योजना का लाभ नहीं मिला, हम सभी लोग चाहते है कि इस बुजुर्ग दंपति को आवास योजना का जल्द लाभ मिले।
– सीताराम बाहे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष

blank