
बीजापुर- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजपुर जिले से पुलिस और माओवादियों के बीच लगातार तीन घंटों से मुठभेड़ की खबर आ रही है जिसमें 5 जवानों के शहीद होने जानकारी आ रही है। वहीं मुठभेड़ में दो नक्सली भी ढेर हो गए हैं। घटना की अब तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार जवानों की एक टीम शनिवार को तर्रेम इलाके में सर्चिंग पर निकली हुई थी। इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। यहां अभी भी रुक-रुक कर नक्सली फायरिंग कर रहे हैं। इसके पहले डीआरजी के 4 और सीआरपीएफ के 1 जवान के घायल होने की बात सामने आयी थी।
वहीं बीजापुर पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने कहा कि जवानों और माओवादियों के बीच घने जंगलों में पिछले 3 घंटे से मुठभेड़ हल रही है। मुठभेड़ में शामिल जवानों की वस्तुस्थिति की वास्तविक जानकारी नही पा रही है। पुलिस के आला अधिकारियों ने एनकाउंटर पर नजर बनाया हुआ है और कुछ देर बाद एनकाउंटर से जुड़ी जानकारी देने की बात कही है।




