35.8 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home हिंदी खबरे रासायनिक खतों के दाम के विरोध में किसान काँग्रेस गोंदिया का sdo...

रासायनिक खतों के दाम के विरोध में किसान काँग्रेस गोंदिया का sdo को ज्ञापन

0
52

blank

गोंदिया — किसान काँग्रेसचे जिल्हा अध्यक्ष जितेश राणे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखा है कि किसानो की उत्पादनों का न्युनतम दाम अभी तक केंद्र सरकार तय नही कर पायीं है लेकिन बिना वजह केंद्र सरकार द्वारा किसानो की खेती के उपयोग मे आने वाले रासायनिक खतों के दामों में वृद्धि कर दी है। किसानो को उनके उत्पादन का भाव नहीं मिल पा रहा हैं। इसी कारण किसान आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहा हैं।
राणे ने आरोप लगाया है कि तीनों काले कानून लाने से भी प्रधानमंत्री मोदी जी की मंशा पूरी नहीं हुई उन्होंने रासायनिक खादों पर अनाब सनाब दाम बढ़ा कर किसानों को मजबूर करना चाह रहे हैं कि ओ अपनी जमीनें उनके उद्योगपति साथीयो को बेच दे। प्रधानमंत्री देश मे सिर्फ धर्म के आधार पर राजनीति कर रहें है लेकिन वो भूल जाते है की देश में सबसे ज्यादा किसान हिंदू धर्म के ही हैं और आप उन्हीं को अपने उद्योगपति दोस्तों के लिए लूट रहे हैं।

उन्होंने अपने पत्र मे प्रधानमंत्री जी को 2014 के चुनावी वादे भी याद दिलाया और कहा कि किसानों की आमदनी दुगुना करने का वादा किया था लेकिन प्रधानमंत्री बनने के उनकी आमदनी आधी कर दिए। जिससे किसानों आत्महत्या करणे पर मजबूर हो रहा हैं। एक तरफ लागडाऊन की मार दुसरे तरफ महंगाई और बेरोजगारी और अब तो मोदी जी किसानों से दुश्मनी ही निभा रहे हैं क्योंकि किसानों द्वारा उनके द्वारा लाए गए तीनों किसान विरोधी बीलो का जमकर विरोध किया था।
उन्होंने भावनात्मक रूप से भी प्रधानमंत्री जी से अपील की आप भी एक किसान एवं साधारण परिवार के बेटे हो अगर आप किसानो का दुःख दर्द नही समझोगे तो कोण समझेगा?

ज्ञापन देतें वक्त किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष इंजि राजीव ठकरेले, तालुका अध्यक्ष गुड्डा लिल्हारे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय बहेकार, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष परवेज बैग, अनुसूचित विभाग के शहर अध्यक्ष अमर राहुल, आमगाँव तालुका अध्यक्ष गनेश हुकरे वपार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

blank