34.8 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे गोंदिया जिल्हा माहेश्वरी महिला मंडल ने युवाओं का किया सत्कार

गोंदिया जिल्हा माहेश्वरी महिला मंडल ने युवाओं का किया सत्कार

0
54

blank

गोंदिया–हम दोस्त हैं सेवा समिति ‘की ओर से गोंदिया तहसील में ‘होम आइसोलेशन कोविड मरीजों ‘को घर पहुंच निशुल्क भोजन सेवा का वितरण पिछले 1 माह से किया जा रहा है ।यह सेवाएं देने में विशेष रुप से रवि डागा, लूपेश मेश्राम, प्रदीप सोनी, रौनक सिंघानिया, महेश सोनछात्रा, अर्पित अग्रवाल एवं आकाश डागा इनका सहयोग प्राप्त है ।इसबार कोरोना   की वजह से कई परिवार  के पूरे सदस्य कोरोना ग्रस्त  हुए ।ऐसे में घर में खाना बनाने वाला तक कोई नहीं बचा ।ऐसे लोगों को जब घर पहुंच सेवाएं उपलब्ध हुई तो उनका क्वॉरेंटाइन काल बड़ी आसानी से बिना मानसिक परेशानी के बीता। इन लोगों को जो सेवाएं मिली उस कारण उन्होंने मनसे इन युवाओं की भूरी भूरी तारीफ की ।गोंदिया जिला अध्यक्ष सौ.मंगला अशोक साबू, गोदिया तहसील अध्यक्ष सौ. रमा मूंदड़ा ,सचिव छाया मूंदड़ा, तथा सौ. उषा डागा,सौ. रचना पनपालिया,सौ. गंगादेवी डागा ने माहेश्वरी भवन में हम दोस्त सेवा समिति को भेट देकर उन युवाओं का सत्कार करके उनको प्रोत्साहित किया तथा उनके कार्यों की प्रशंसा की। पूरे गोंदिया में उनके कार्यों की चर्चा जोरो सुरू है समस्त माहेश्वरी परिवार इसमे अपना योगदान दे रहा है। उक्त जानकारी विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी समाज के प्रतिनिधि रवि मुंदड़ा ने दी है।

blank