36.6 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे विकास कार्य के लिए पेड़ काटना जरूरी क्यो

विकास कार्य के लिए पेड़ काटना जरूरी क्यो

0
36

blank

:- ट्रैफिक में नही होती बाधा
:- ऑक्सीजन देने वाले पेड़ है

आमगांव=आज के समय को देखते हुए लगता है कि रोटी, कपड़ा और मकान से भी ज्यादा जरूरी चीज ऑक्सीजन है। जो हमे जीवन प्रदान करता है। आमगांव शहर में रेलवे स्टेशन से लेकर बाघ नदी तक दोनों तरफ रोड और नाली का कार्य शुरू है। विकास कार्य और ट्रैफिक में यह पेड़ किसी प्रकार की बाधा बनते नजर नही आ रहे है। जो अपने जीवन मे सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पेड़ है। पीपल, नीम, बरगद के पेड़ है जो हमारे लिए शुद्ध हवा और ऑक्सीजन निर्माण करते है। हम सबने देखा है कोरोना की दूसरी लहर में की कई कोरोना मरीजो की सिर्फ और सिर्फ ऑक्सीजन के लिए जान गवाना पड़ा और हम ऑक्सीजन दूसरे देशों से मंगवा रहे तथा ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलवा रहे थे। आमगांव शहर में अम्बेडकर चौक से लेकर कामठा चौक तक पीपल, बड़ और नीम के पेड़ लगे है जो पिछले कई वर्षों से शहर को ऑक्सीजन दे रहे है। रोड और नाली का निर्माण कार्य लगभग खत्म होने ही आ रहा है। पर अभी तक इन सब पेड़ो की वजह से ट्रैफिक में किसी प्रकार की कोई दिक्कत आई और न ही नागरिको को इन पेड़ों से दिक्कत है। भले ही जो पेड़ो की टहनियां विधुत खंबे के वायर में आ रही तथा जो रोड पर झुक रही है उनको काटा जाए व पेड़ो के चबूतरों को हटाकर पेड़ो को सजावट कर आकर्षित बनाया जाए । जिससे हमारा शहर शुद्ध हवा, शुद्ध ऑक्सीजन के साथ सुंदर भी दिखेंगा जो हमे अपनी और आकर्षित करेगा।पेड़ो की वजह से हमारे शहर की शोभा भी बढ़ेंगी।। शासन और प्रशासन से निवेदन है कि ईस ओर ध्यान देकर शहर को गर्मी के मौसम में ठंडी हवा, पेड़ो के रहने से बारिश के मौसम में बारिश अच्छी होती है। इन सब बातों की और ध्यान रखकर हम पर्यवारण को बचा सकते है। और अपने शहर को ऑक्सीजन भी दिलवा सकते है। पिछले कई सालों से लगे पेड़ो को काटना मतलब शहर को बारिश , गर्मी, ठंड में तकलीफ देना। आज कल हमे सुनाई आता है कि प्रकृति से छेड़ छाड़ करने के कई बार प्राकृतिक आबादा आ गई है। और अगर हम भी प्रकृति और पर्यावरण को नष्ट करेंगे तो हमे भी बेमौसम बारिश, ठंड में ठंड न लगना, बारिश में बारिश न होना इन सब से गुजरना पड़ेग जिसकी वजह से हमारे शरीर पर इसका प्रभाव पड़ेगा। रोड बनाने वाली कंपनी व उनके अभियंताओं से निवेदन है कि पेड़ो को न काटकर उसे आकर्षित बना कर हमारे शहर की शान बना दे। जिससे हमें प्राकृतिक हवा, ऑक्सीजन मिलता रहे।

blank