38.4 C
Gondiā
Thursday, June 4, 2026
Home हिंदी खबरे बिजली गिरने से दो बैलों की मौत

बिजली गिरने से दो बैलों की मौत

0
42

blank

गोरेगांव (गोंदिया)-बिजली की गडगडाहट के साथ रिमझिम बारिश ने शाम ६ बजे से शुरूआत की जो लगभग ६.३० बजे तक चलती रही। इसी दौरान गोरेगांव तहसील के रामाटोला में आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में पेड़ के निचे बंधे दो बैल की मृत्यु हो गई। घटना शाम ६.३० बजे के दौरान घटित हुई है। इस घटना में किसान ज्ञानीराम वालदे को लगभग ३५ हजार का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी संबंधित राजस्व विभाग के कर्मचारियों को दी गई है।

blank