34.4 C
Gondiā
Friday, June 5, 2026
Home हिंदी खबरे नेहरू युवा केंद्र द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्वाटोला में किया...

नेहरू युवा केंद्र द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्वाटोला में किया गया पौधारोपण

0
39

blank

लांजी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार 05 जून को नेहरू युवा केंद्र विकासखण्ड लांजी के द्वारा ग्राम पूर्वाटोला में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए गए, इस संबंध में नेयुके के प्रज्ञात वासनिक ने बताया कि पर्यावरण को मानव अनुकुल बनाए रखने में वृक्षो का सर्वाधिक योगदान होता है क्योकि पेड़-पौधो से ही बारिश होती है तो पेड़ो की जड़े मृदा अपरदन को रोकती है इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पेड़ो द्वारा छोड़ी जाने वाली आॅक्सीजन मानव के लिए जीवनदायिनी है, ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण किए जाए। शुक्रवार 05 जून को नेहरू युवा केंद्र विकासखण्ड लांजी के दिपांकर भार्गव, प्रज्ञात वासनिक आदि ने अपने साथियों के साथ मिलकर तहसील मुख्यालय अंतर्गत आने वाले ग्राम पूर्वाटोला में पंहुचकर आम, नील, बेल आदि के पौधे रोपित किए तथा हाथो में पर्यावरण संरक्षण के संदेश लिखी तख्तियां लेकर ग्रामीणों को पर्यावरण दिवस के महत्व के संबंध में जानकारी दी।

blank