34.4 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home हिंदी खबरे वार्ड क्रमांक 07 में झुके हुए विद्युत पोल और कुएं में गंदगी...

वार्ड क्रमांक 07 में झुके हुए विद्युत पोल और कुएं में गंदगी की समस्या से परेशान वार्डवासी

0
32

blank

लांजी। बारिश का मौसम आते ही लोगों के द्वारा अपने घरों तथा आसपास की सफाई प्रारंभ कर दी जाती है ताकि गंदगी से कोई बिमारी अथवा मच्छर आदि पनपने का डर ना हो, उसी प्रकार लोगों द्वारा अपने वार्ड, मोहल्ले की व्यवस्थाओं को लेकर भी समय-समय पर शिकायतें की जाती है लेकिन निराकरण नहीं होने से वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, कुछ ऐसा ही लांजी नगर मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 07 में देखा जा रहा है जहां तिरछे विद्युत पोल और कुंए में गंदगी के आलम के चलते भारी परेशानी हो रही है।

इस संबंध में वार्ड क्रमांक 07 आंबेडकर चैक निवासी धरमजीत खोब्रागड़े ने बताया कि पूर्व सरपंच जगनलाल खोब्रागड़े के घर के पास स्थित विद्युत पोल काफी तिरछा होने से विद्युत तारे जमीन से लगभग 5 फीट की उंचाई तक आ गई है तो वहीं बारिश होने के कारण जमीन नम हो गई है और पोल लगातार झुक रहा है, ऐसे में कभी भी किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका बनी हुई है तो इसके अलावा धरमजीत खोब्रागड़े के घर के समीप स्थित कुंए में मोटर लगी है जिसका पानी पीने योग्य नहीं है तथा कुंए की तरफ स्थानीय निकाय द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के चलते गंदगी का आलम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त कुंआ बिना ढक्कर के खुला हुआ है तथा इसमें कूदने की कई बार लोगों द्वारा कोशिश की जा चुकी है, ऐसे में कुएं को लोहे की जाली से ढंकने की आवश्यकता है तथा कुएं की सफाई की महती आवश्यकता है।

blank