35.7 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे बोनस की राशी शीघ्र किसानो को प्राप्त होगी – सांसद प्रफुल पटेल

बोनस की राशी शीघ्र किसानो को प्राप्त होगी – सांसद प्रफुल पटेल

0
99

blank

नवेगांवबांध शासकिय आधारभुत धान खरेदी केंद का उद्घाटन

अर्जुनी/मोरगांव,दि.06ः स्थानिय में कृषि उत्पन्न बाजार समिती के सभागृह मे कार्यकर्ताओ से भेट के दौरान सांसद प्रफुल पटेल से चर्चा के दरम्यान किसानो ने धान खरिदी केंद्र व धान के बोनस के सदर्भ मे विषय रखे , जिस पर सांसद पटेल ने कहा की धान का बोनस आगामी 15- 20 दिन मे किसानो के खाते मे जमा होगा शासन के सामने कोरोना का बडा संकट है.फिर भी शासन ने बोनस की घोषणा की जो टिका टिपण्णी करते है उन्होने आत्म चिंतन करना चाहिए की भाजपा के शासन वाले राज्यो मे बोनस दिया जा रहा है क्या उल्टा डीजल – पेट्रोल के रेट कीस उॅचाई पर पहुच गई। किसान व सामान्य नागरिक परेशानी मे है ।किसान व सामान्य नागरिको के हित मे सदैव तत्परता से कार्य करने के लिये कटिबद्ध रहने की बात उन्होने अपने संबोधन मे कही ।
फ़िलहाल कोरोना कम हुआ है, शासन ने सोमवार से नियम शिथिल कर काम काज सामान्य करने का निर्णय लिया है, पर हमको सावधानी रखना जरुरी है , कोरोना की जंग जितने के लिये नियम का पालन करते हुए शासन को सहयोग करने की अपील की ।

आज नवेगावबांध मे शासकिय आधारभुत धान खरेदी केंद्र लक्ष्मी सहकारी भात गिरणी अर्जुनी /मोरगांव अर्तगत नवेगांवबांध केंद्र का उद्घाटन सांसद प्रफुल पटेल जी के हस्ते किया गया ।इस अवसरप सर्वश्री पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, विधायक मनोहर चंद्रीकापुरे, विधायक राजु कारेमोरे, विजय शिवनकर, गंगाधर परशुरामकर, नरेश माहेश्वरी, सुनील फुंडे, लोकपाल गहाने, किशोर तरोणे, उध्दव मेहदळे, यसवंत परशुरामकर, नामदेव डोंगरवार, बंडु भेंडारकर, श्रीनाद पालीवाल, सोमदास गणवीर, आर. के. जांभुळकर, भोजराज रहिले, यसवंत गणवीर, हिरालाल शेंडे, योगेश नाकाडे, निप्पल बरैया, अनिल लाडे, अजय पाउलझगडे, योगराज हलमारे, सुधीर साधवानी, आनंदराव बाळबुद्धे, नरेश रंगारी, अजय सहारे, दिपक सोनवाने, पिंटु जिवानी, मनोहर शहारे, देवानंद नंदेश्वर, चिमलेखा मिश्रा, सौ. सुशिला हलमारे, माधुरीताई पिंपळकर, निशाताई मस्के, ठवरेताई, शालीक हातझाडे, योगेश कासार, विकास रामटेके सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

blank