
किसानों पर प्रशासन कि वक्रदुष्टी
महेश येडे/रावनवाडी —किसान रबी फसलों को अपने वाहनों में लादकर धान केंद्र के खमारी गोदाम में धान के बोरे लेजा रहा है। यातायात विभाग और आरटीओ विभाग किसानों के वहनो पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूल रहा है। नियमों से बेखबर किसान और वर्ष में दो बार धान के बोरे लादकर अपने वाहन रोड पर चलने वाले किसानों के साथ हि गोंदिया का संबंधीत विभाग कार्यवाही कर किसानों से हजारों रूपए जुर्माना के नाम पर ठोक रहा है इस से किसान परेशान हो गया है।
किसान साल भर अपने ट्रेक्टर से खेती का काम हि करने में व्यस्त रहता है और खरीफ तथा रबी कि फसल बेचने शासकीय धान केंद्र पर अपने वाहनों में धान के बोरे लादकर बेचने निकलता है यातायात विभाग और आरटीओ विभाग के कर्मचारियों ने गत एक सप्ताह से किसानों के वाहनों को हि लक्ष बनाकर गोंदिया खमारी गोदाम परिसर में पोहचे किसानों के वाहनों पर विभिन्न नियमों का पालन नहीं हुआ है यह कहकर जुर्माना वसूला रहा है।शासकिय धान केंद्र संचालकों को इस बार धान केंद्र परिसर में खाली गोदाम नहीं मिलने से २५ किलोमीटर दुरी पर गोदम लिऐ है।लबी दुरी तय कर किसान पहले से अधिक आथीक नुकसान सहन कर किसी प्रकार रबी कि फसल बेचने केंद्र पर जा रहा हूं वह पर संबंधीत विभाग के कर्मचारियों घात लगाकर वर्ष में दो बार मार्ग पर अपने वाहनों लेके पहुंचे किसानों के वहनो पर कार्रवाई करते हैं। फसल उत्पादन किसानों पहले से हि परेशान हैं और अब आरटीओ और यातायात विभाग कि वक्रदुषटी से किसान हलकान हो गया है। किसानों ने जिलाधिकारी आरटीओ और यातायात विभाग के आला अधिकारियों से मांग किया है कि नियमों से बेखबर किसान को इस समस्या से निजात दिलाऐ।यह बात दे कि यातायात विभाग और आरटीओ विभाग नियमों से कार्यवाही कर रहा है लेकिन कभी कभार खेती कार्य से सड़क पर निकले उनके हि वाहनों पर हो रही कार्यवाही से किसान परेशान हैं।
किसानों को दे नियमों कि जानकारी
खेती में अपने ट्रेक्टर चलते हैं और फसल ले जाते समय संबंधीत विभाग के नियमों को ध्यान में रखते है लेकिन किसानों से वाहनों के नियमों का पालन नहीं हो रहा है तो उन्हें एक बार चेतावनी और वाहनों को सड़क पर चलते वक्त कोनसे नियमों का पालन करना है इस कि जानकारी देकर वाहनों पर जुर्माना नहीं ठोकना चाहिऐ।
किसान कुंजीलाल शरनागत रावनवाडी।
(किसानों को हि बनाया जा रहा है लक्ष)
किसानों को हि लक्ष बनाकर उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है। गोंदिया खमारी और अन्य मार्ग पर अन्य वाहनों सरे नियमों का उल्लघंन रोज करते हैं उनके ऊपर कार्यवाही के नाम पर दिखावा किया जाता है और रोड पर अपना धान बेचने निकला किसानों को कार्रवाई कर यह दोनों विभाग किसानों को परेशान कर उन्हें नुकसान इन दिनों पहुंचा रहे हैं। किसानों पर तो एक मर्तबा नियमों-कानूनों बताकर छोड़ा जा सकता है।
किसान मनु नागपुरे मुरपार।
(किसान को हो रहा अधिक नुकसान )लबी दुरी तय कर और डिजल पेट्रोल के बढ़े दाम से पहले हि किसान परेशान हैं और संबंधीत विभाग किसानों के वाहनों पर कर रहे कार्रवाई से किसान को ज्यादा आथीक नुकसान पहुंचा रहा है। नैसर्गिक मार और फसल में नुकसान उठाने वाले आनंदात पर कार्रवाई होने से अब किसान अपने ट्रेक्टर के बदले किराये के वाहनों से धान गोदाम में मजबुरी वंश अपनी फसल लेजाने में भलाई समझते हैं।
किसान चंदन दमाहे सावरीटोला