
लांजी--देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का क्षेत्रवासियों की की ओर से भाजपा मंडल लांजी हार्दिक आभार व्यक्त करता है जिन्होंने कोविड-19 जैसी महामारी से देशवासियों के स्वास्थ्य की चिंता को ध्यान में रखते हुए दिन रात स्वास्थ्य सुविधाओं को अच्छे से अच्छा करने का कार्य समय पर करने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी मिल पाई । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लगातार स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन प्लांट वेंटिलेटर औषधियां एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकताओं अनुरूप एवं तीसरी लहर को संज्ञान में लेकर स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्रों मैं सभी आवश्यक संसाधनों की पूर्ति की जा रही है।
लांजी सिविल अस्पताल में केंद्र सरकार की ओर से पीएम केअर फंड से डीआरडीओ रक्षा अनुसंधान विकास संगठन द्वारा ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। जो प्रति मिनट 1000 लीटर गैस तैयार करेगा जिससे 100 मरीजों को ऑक्सीजन गैस उपलब्ध हो पाएंगी। इस प्लांट के लगने से सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी दूर हो जाएंगी। डिजिटल एक्सरे मशीन, वेंटिलेटर सिस्टम के बाद पीएमओ केअर फंड से 1000 लीटर क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट की उपलब्धता होने से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है, साथ ही भाजपा मंडल लांजी, भनेगांव, भादरा और किरनापुर के समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने सांसद ढाल सिंग बिसेन, गौरीशंकर बिसेन विधायक व पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन, रामकिशोर कावरे आयुष विभाग एवं जल संसाधन विभाग मंत्री मध्यप्रदेश शासन, जिलाध्यक्ष भाजपा व पूर्व विधायक रमेश भटेरे का आभार व्यक्त कर हर्ष व्यक्त किया।





