34.3 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home हिंदी खबरे गैर राजनितिक माहौल में किया गया जिले के पहले आॅक्सीजन प्लांट का...

गैर राजनितिक माहौल में किया गया जिले के पहले आॅक्सीजन प्लांट का लोकार्पण

0
61

blank

– बीएमओ डाॅ. प्रदीप गेडाम ने काटा फीता
लांजी(श्रेयष तिडके)। कोरोना की तीसरी लहर पूर्व लांजी अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा राहत की राह पर चल पड़ा है जिसमें महादानी श्रीवास्तव परिवार के सहयोग की बड़ी भूमिका रही है जो हमेशा याद रखी जाएगी। गुरूवार 1 जुलाई को डाॅक्टर्स डे के उपलक्ष में जिले के उक्त पहले आॅक्सीजन गैस प्लांट का लोकार्पण गैर राजनितिक माहौल में किया गया, यहां विशेष उल्लेखनीय है कि इस प्लांट के लोकार्पण के दौरान स्वर्गीय श्रीमती सुशीला श्रीवास्तव एवं स्वर्गीय दयाशंकर श्रीवास्तव के सुपुत्र संजीव श्रीवास्तव व श्रीमती स्वप्ना श्रीवास्तव, सुपुत्री श्रीमती ज्योति वर्मा व राजेश वर्मा, सुपुत्री श्रीमती अमिता श्रीवास्तव व श्री सुधीर श्रीवास्तव, सुपुत्र श्री राजीव श्रीवास्तव व श्रीमती अलिनी श्रीवास्तव, सुपुत्र श्री आलोक श्रीवास्तव व श्रीमती अंजू श्रीवास्तव आदि के साथ ही लांजी एसडीएम रविंद्र परमार, बीएमओ डाॅ. प्रदीप गेडाम, तहसीलदार आर.पी. मार्काे आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

– पूजन अर्चन से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम
स्वर्गीय श्रीमती सुशीला श्रीवास्तव, स्वर्गीय दयाशंकर श्रीवास्तव एवं उनकी लाड़ली पोती स्वर्गीय कुमारी श्रिया श्रीवास्तव की स्मृति में दान स्वरूप लांजी सिविल अस्पताल को मिले जिले के पहले आॅक्सीजन गैस प्लांट का लोकार्पण गुरूवार को स्थानीय कोटेश्वर मंदिर के पुजारी उदित गोस्वामी के द्वारा विधिवत पूजन अर्चन के साथ किया गया। लोकार्पण के लिए आॅक्सीजन प्लांट के शेड को फूलो से सजाया गया गया साथ ही मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुए पूजन उपरांत डाॅक्टर्स डे के मौके पर बीएमओ डाॅ. प्रदीप गेडाम के द्वारा फीटा काटकर प्लांट को प्रारंभ किया गया।

– गैर राजनितिक रहा लोकार्पण
समाज सेवा के लिए राजनीति एक माध्यम जरूर हो सकता है लेकिन यह एक मिशाल के तौर पर सामने आया कि लांजी में आॅक्सीजन प्लांट के लोकार्पण को राजनितिक माहौल से दूर रखा गया, विदित हो कि उक्त प्लांट को श्रीवास्तव परिवार द्वारा निजी तौर पर दान दिया गया है ऐसे में क्षेत्र में इस बात की सराहना भी की जा रही है कि इस महादान को राजनैतिक रंग से रंगने के प्रयास नहीं किए गए और इससे समाजसेवा की भावना बलवती हुई है ताकि अन्य सक्षम लोग भी समाज हित में किए जाने वाले कार्य को राजनीति से दूर रखे।

– परिवारिक सादगी रही आकर्षण का केंद्र
परिवार यदि धनाढय हो बावजूद इसके यदि परिवार में सादगी देखने को मिले तो इसे महज संयोग नहीं बल्कि ईश्वर का वरदान ही कहा जा सकता है, लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान दानदाता श्रीवास्तव परिवार के सदस्यों के व्यवहार की सादगी आकर्षण का केंद्र रही। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से लेकर युवा सदस्यों तक सभी लोग तड़क-भड़क से दूर सादगीपूर्ण वातावरण में संस्कार की झलक समेटे हुए नजर आए, ऐसे में इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि भले ही धन से बढ़कर श्रीवास्तव परिवार ने व्यवहार, सामाजिक हित व संस्कार को विरासत के रूप में समेटे हुए है।

– कर्मचारियों को मिलेगी ट्रेनिंग
उक्त प्लांट की देखरेख व आॅपरेट करने के लिए आॅक्सीजन प्लांट को स्थापित करने वाले कंपनी के तकनिशियन के द्वारा सिविल अस्पताल लांजी में पदस्थ 02-03 कर्मचारियों को प्लांट आॅपरेट करने की ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि किसी भी परिस्थिति में सुचारू रूप से प्लांट कार्य कर सके। विदित हो कि उक्त प्लांट को लगातार चालू स्थिति में रखना जरूरी है और इस आॅटोमेटिक प्लांट की खासियत है कि जब स्टोरेज क्षमता पूर्ण हो जाती है तो वही रेस्ट मोड में चला जाता है और फिर स्टोरेज क्षमता के आधार पर रेस्ट मोड से वर्किंग मोड में स्वतः प्रारंभ हो जाता है।

blank