
आमगांव--आमगांव नगर के मुख्य का निर्माणकार्य रेलवे स्टेशन से बाघ नदी तक शुरू है। जहाँ इस मार्ग पर गांधी चौक में स्थित नगर की आराध्य माँ शीतला माता का प्राचीन मंदिर व आम्बेडकर चौक में सार्वजनिक श्री सिद्ध हनुमान मंदिर है। इन दोनों मंदिरों की वजह से किसी भी प्रकार की यातायात में बाधा निर्माण नही होती। दोनों मंदिरों में प्रतिदिन भक्त गण पूजा अर्चना करते है और अपने दिन की शुरुवात करते है। वर्ष भर मंदिरों में व मंदिरों के माध्यम से सेवा कार्य किया जाता है। यह मार्ग अम्बेडकर चौक से रेलवे स्टेशन में जाकर खत्म हो जाता है। मंदिर तो यथावत रख कर नगर के लोगो की धार्मिक आस्था का खयाल रखा जाए। अगर लोगो की आस्था को ठेस पहुचती है तो नगर के नागरिको द्वारा आंदोलन की जाने की संभावना है जिससे नगर में शांति भंग होने का डर है। तहशीलदार के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम निवेदन दिया गया। इस अवसर पर सभी राजनैतिक दल, धार्मिक संघटन के प्रतिनिधि, नगर के गणमान्य नागरिक उपस्तिथ थे।। निवेदन के साथ सभी राजनैतिक दल व धार्मिक संघटन ने अपना अपना सहमति पत्र दिया।





