38.2 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे सेवानिवृत्त नरेंद्र हजारे का सत्कार

सेवानिवृत्त नरेंद्र हजारे का सत्कार

0
51

blank

गोंदिया- श्री राष्ट्रीय शिक्षण संस्था द्वारा संचालित नूतन विद्यालय, रामनगर शाखा के परिचर नरेंद्र हजारे के सेवानिवृत्त होनेपर उनका सत्कार पुष्पगुच्छ,शाल व श्रीफल देकर नूतन विद्यालय,मामा चौक, सिविल लाईन,गोंदिया में किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में श्री राष्ट्रीय शिक्षण संस्था के सचिव अमृत इंगले सर,विशेष अतिथि के रूप में श्री रा.शि.संस्था के उपाध्यक्ष अजय इंगले सर मंच पर शोभायमान थे। मुख्य अतिथि के रूप में नूतन विद्यालय के मुख्याध्यापक वाय.पी.बोरकर,पर्यवेक्षक जी.आर.कापगते व श्रीराम विद्यालय के मुख्याध्यापक व्ही.जे.रावते ,के.के.ज्यू. कॉलेज प्रभारी दिनेश राणे व सत्कार मुर्ती नरेंद्र हजारे मुख्य रूप से उपस्थित थे।
प्रमुख अतिथि रावते ने प्रारंभिक नौकरी के शुभारंभ की जानकारी दी।बोरकर ने उन्हें निष्ठावान कर्मचारी कहाँ।
विशेष अतिथी अजय इंगले ने नरेंद्र को तत्पर व कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति कहाँ। सत्कारमुर्ती नरेंद्र हजारे ने अपने सम्पूर्ण जीवन का अनुभव बताया व संस्था के पदाधिकारियों के उत्कृष्ट कार्यो की सराहना की । अंत में अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री रा.शिक्षण संस्था के सचिव अमृत इंगले कोरोना जैसी भयंकर त्रासदी के बारे में जानकारी दी व सत्कारमुर्ती को कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति कहाँ व उनके उज्ज्वल भविष्य और उनके स्वस्थ-निरामय जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रदान की।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन नूतन विद्यालय, रामनगर शाखा प्रभारी ड़ी.एम.राउत व आभार प्रदर्शन अनिता उपवंशी ने किया व अंत मे स्नेहभोज के पच्यात कार्यक्रम समाप्त हुआ।
सम्पूर्ण कार्यक्रम में नूतन विद्यालय,सिविल लाइन व रामनगर शाखा के सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

blank