
कटंगी। शहर के सिवनी रोड़ पर मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित सूने मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. मिली जानकारी अनुसार वार्ड क्रंमाक 09 सिवनी रोड निवासी रिजवान मेमन सहपरिवार पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए 8 अगस्त को खैरागढ़ (छत्तीसगढ़) गए हुए थे रविवार 10 अगस्त की शाम वापस कटंगी घर लौटे तो देखा कि घर के सामने के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और कुंडी अंदर से लगी है. जिसके बाद रिजवान ने बगल के घर की दीवार से छंलाग लगाकर घर में प्रवेश किया तो देखा कि पीछे का दरवाजा खुला था और घर में सामान बिखरा पड़ा था रिजवान ने पुलिस को बताया कि चोरों ने 4 सोने की अंगुठी, सोने के कान के टॉप, 4 चांदी के सिक्के, 2 से 3 ग्राम वजन मक्का मदीना का चित्र और तकरीबन 1 लाख रुपये की नगदी रकम चुराया है. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरों का पतासाजी शुरू कर दी है.





