43.5 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे रिश्वतखोर जिप सीईओ को पद से हटाने का मुद्दा उठाया पुर्व पालकमंत्री...

रिश्वतखोर जिप सीईओ को पद से हटाने का मुद्दा उठाया पुर्व पालकमंत्री डॉ. फुकेने

0
470

blank

*वनविभाग के कार्यो में हुए भ्रष्टाचार, *

*जिला नियोजन समिति की बैठक में विधायकों ने जताई नाराजी, पालकमंत्री नवाब मलिक ने दिए गंभीर आरोपों पर तत्काल जांच के आदेश..*

गोंदिया। पालकमंत्री नवाब मालिक की अध्यक्षता में हुई गोंदिया जिला नियोजन समिति की सभा आज विधायकों की नाराजी, कथित विकास कार्यो में भ्रष्टाचार, अधिकारियों की कमीशनखोरी आदि से गरजती हुई रही।

पूर्व पालकमंत्री व विधायक डॉ. परिणय फुके ने वनविभाग के कार्यो में हुए भ्रष्टाचार, जिला परिषद सीईओ, अतिरिक्त सीईओ द्वारा कार्यो को मंजूर कराने के नाम पर की जा रही कमीशनखोरी पर पालकमंत्री को अवगत कराया एवं ऐसे अधिकारियों पर जांच बैठाकर पद से हटाने की मांग की।

पालकमंत्री नवाब मलिक ने विधायकों द्वारा रखे गए गंभीर मामलों पर त्वरित जांच हेतु जिलाधिकारी को आदेश दिए। वही जिला नियोजन के माध्यम से मंजूर होने वाले प्रस्ताव को मंजूरी देने के पूर्व जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर किये जाने के आदेश दिए।

जिला परिषद के माध्यम से दलित बस्ती योजना, लघु पाटबंधारे विभाग, ग्रामीण में विद्युत बिल न भरने पर विद्युत खंडित करने आदि मामलों पर सभा गर्मायी हुई रही। कुछ प्रस्तावों को रद्द कर पुनः नियोजित कर मंजूरी दी जाने पर एकमत से सभा में मंजूरी प्रदान की गई।

सभा में विधायक डॉ. परिणय फुके ने जिला नियोजन समिति की निधि के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में धान खरीदी हेतु गोदाम निर्मिति की पहल की, वही प्रलंबित गोंदिया शहर के सिटी सर्वे के मामले पर लटके पड़े कार्य पर नाराजगी व्यक्त की। अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों का न होने के जवाब पर पालकमंत्री नवाब मालिक ने खिंचाई की व त्वरित ठेका पद्धति पर कर्मचारियों की भर्ती कर 6 माह के भीतर कार्य करने के आदेश दिए।

बैठक में सांसद प्रफुल पटेल, सांसद सुनील मेंढे, जिलाधिकारी नयना गुंडे, विधायक विनोद अग्रवाल, विधायक विजय रहांगडाले, विधायक सहसराम कोरोटे, पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे आदि सहित सभी विभागों के अधिकारी, डीपीओ अधिकारी, डीपीसी सदस्य उपस्थित रहे।

blank