34.4 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home हिंदी खबरे कावड़िये युवकी की रजेगांव बाघ नदी में डूब कर मौत

कावड़िये युवकी की रजेगांव बाघ नदी में डूब कर मौत

0
107

blank

गोंदिया। श्रावण मास के सोमवार के अवसर पर बड़ी संख्या में कांवड़िया महाराष्ट्र- मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित बाघ नदी से कावड़ लाकर विभिन्न शिव मंदिरों में महादेव का अभिषेक करते हैं। इसी के चलते सोमवार 16 अगस्त को कावड़ लेने गए कावड़िया छोटा रजेगांव निवासी प्रमोद बंजारी उम्र 36 वर्ष नामक युवक सुबह 11बजे के दौरान कावड़ के लिए जल भर रहा था इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ जाने से नदी में फिसल गया इसकी जानकारी रावणवाड़ी पुलिस निरीक्षक को होते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू किया तथा जिला आपदा प्रबंधन विभाग का दल भी घटनास्थल पर पहुंच चुका तथा आपदा प्रबंधन बचाओ पथक के कर्मचारियों व स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई ।जिसमे 2 के दौरान बचाओ पथक व गोताखोरों द्वारा युवक के मृत शरीर को बाहर निकाला गया।

blank