
अर्जुनी मोर एवं तिरोड़ा विधानसभा स्तरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
गोंदिया-बहुजन समाज पार्टी गोंदिया जिल्हा के तत्वावधान में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत 16 अगस्त से अर्जुनी मोरगाँव विधानसभा क्षेत्र से की गई।इसी श्रृंखला में 17 अगस्त को तिरोड़ा-गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र में भी प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ।
उपरोक्त शिविरों का आयोजन बसपा प्रदेश सचिव दिनेशसिंग गेडाम इनकी अध्यक्षता में किया गया जिसमें जिला झोन प्रभारी विलास राऊत मुख्य रूप से कैडर ट्रेनर के रूप उपस्थित थे।
उपरोक्त प्रशिक्षण के दौरान विलास राऊत ने अपने विस्तृत प्रशिक्षण सत्र में इतिहास से लेकर वर्तमान तक की स्थिति का विश्लेषण करते हुए मिशन कि कामयाबी के लिए कायकर्ताओं को निरन्तरता बनाये रखने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि विचार चाहे कितने भी अच्छे हो लेकिन जिन विचारों का निरन्तर प्रचार नहीं होता वे एक न एक दिन भुला दिए जाते हैं। अतः महापुरुषों की विचारधारा के प्रचार प्रसार में निरंतरता बनाएं रखना हम सब का दायित्व है।
इस प्रशिक्षण शिविर का मोरगाँव अर्जुनी विधानसभा क्षेत्र का आयोजन जिला प्रभारी पवन टेकाम, जिला संगठन मंत्री सतीश वैद्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य यशवंत बोरकर, विधानसभा अध्यक्ष कैलाश राऊत इनके नेतृत्व में किया गया।
उसी प्रकार तिरोड़ा गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र के शिविर का आयोजन जिला कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर आनंद, जिला सचिव भीमराव साखरे, उपाध्यक्ष अशोक बावने, महासचिव आशीष दुपारे के नेतृत्व में किया गया। उपरोक्त शिविरों में प्रमुख अतिथि के रूप में बसपा नेता मोहसिन खान, रोमी नागदेवे तथा क्षेत्र के पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।





