43.7 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे गौसेवकों ने दिखाया साहस : लांजी में भारी संख्या में पकड़ाया गौवंश

गौसेवकों ने दिखाया साहस : लांजी में भारी संख्या में पकड़ाया गौवंश

0
118

blank

– 03 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
लांजी। क्षेत्र में गौ तस्करी करने वाले अवैध व्यापारियों के मंसूबे पर एक बार फिर गौसेवकों का जज्बा भारी पड़ गया, लगातार हो रही कार्यवाही में भारी संख्या में अवैध गौवंश पकड़ाया जाना इस बात की संभावना को बलवती करता है कि लांजी को केंद्र बनाकर छत्तीसगढ़ और आसपास से लाया जाने वाला गौवंश कटाई कार्य हेतु महाराष्ट्र भेजा जाता है। मंगलवार को लांजी के साहसी गौ-सेवकों गौरव बैस और राकेश रामटेक्कर ने काफी मशक्कत के बाद आखिरकार गौ-तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया और पुलिस को सूचित कर लगभग 115 गौवंश को पुलिस के हवाले करते हुए समाचार लिखे जाने तक गौशाला भेजने के प्रयास प्रारंभ कर दिए।

अवैध व्यापार के खिलाफ जिलाधिकारी बालाघाट के द्वारा कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर कार्यवाही की जाती है लेकिन अब गौ तस्करी जैसे अपराध के लिए क्षेत्र के 02 युवाओं गौरव बैस और राकेश रामटेक्कर ने कमर कस ली है और यह दूसरी बार है जब मंगलवार 17 अगस्त को उन्होने भारी संख्या में गाय, बैल और बछड़े को लांजी के बगदेही से पकड़वाने में पुलिस की मदद की है। वहीं गौवंश के प्रति पुलिस विभाग की संवेदना भी उभरकर सामने आयी और इस बात की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके के लिए रवाना हुए और पैदल ही लगभग 03 किलोमीटर की दूरी तक गौवंश को हांकते हुए पुलिस थाना लांजी लेकर आए।

प्राप्त जानकारी में यह बात सामने आयी कि ये तस्कर इतने शातिर है कि इन्हे पता है कि किस तरह से जंगल की आड़ में मध्यप्रदेश की सीमा पार करवाकर महाराष्ट्र तक जाना है, इसके लिए कुछ लोग गौवंश दल से कुछ दूरी बनाते हुए निगरानी करते हुए चलते है ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके और इस प्रकार 03 राज्यों के बीच इस अवैध व्यापार को अंजाम दिया जाता है। वहीं इस मामले में 03 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसमें से एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है तो वहीं अन्य 02 की तलाश जारी है। लांजी थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे, सुलसुली चैकी विजय देवड़ा, निरीक्षक लखन भिमटे, आरक्षक राघवेंद्र ठाकुर, राघविरेंद्र टेकाम, सुजीत पाल, विजय के साथ ही लांजी थाना व सुलसुली चैके के अन्य पुलिस कर्मियों का भी सराहनीय योगदान रहा।

blank