37.1 C
Gondiā
Thursday, June 4, 2026
Home हिंदी खबरे ओबीसी महासभा ग्वालियर द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार एवं पुलिस प्रशासन के पुतले दहन

ओबीसी महासभा ग्वालियर द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार एवं पुलिस प्रशासन के पुतले दहन

0
70

blank

ग्वालियर,दि.8 सितंबरः- ओबीसी महासभा जिला ग्वालियर के तत्वाधान में ओबीसी बहुजन समाज के वैचारिक नेता नंदकुमार बघेल की गिरप्तारी का विरोध कर छत्तीसगड सरकार एंव पुलिस प्रशासन के पुतले का दहन किया गया. ओबीसी महासभा के ग्वालियर जिला अध्यक्ष डॉ राजेश कुशवाह ने बताया कि OBC समाज की आन बान शान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिताजी नंदकुमार बघेल को पुलिस की गिरफ्तारी भारी पड़ेगी आज
ओबीसी महासभा ने फूलबाग चौराहा ग्वालियर पर छत्तीसगढ़ सरकार और पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया अगर रिहा नहीं किया जाता तो संपूर्ण भारत में आंदोलन होगा. पुतला दहन करने वालों में राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एडवोकेट धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट विश्वजीत रतानिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट पिंकी कुशवाह,जितू लोधी,प्रदेश महासचिव राहुल बरैय्या,आनंद संखवार, रेखा कुशवाहा, हर्षिता गुर्जर, डॉ मोहन सिंह कुशवाह आदि लोग उपस्थित थे.

blank