34.4 C
Gondiā
Friday, June 5, 2026
Home हिंदी खबरे भाकपा के रेलरोका आंदोलन की सफलता गोंदिया बल्लारशा एंव कंटगी मार्गपर दौडेगी...

भाकपा के रेलरोका आंदोलन की सफलता गोंदिया बल्लारशा एंव कंटगी मार्गपर दौडेगी लोकल

0
52

blank

गोरेगांव,दि.25 सितंबरःः भारतीय कम्युनिस्ट के गोंदिया भंडारा गड़चिरोली चंद्रपुर इन चार जिलों के कार्यकर्ता तथा मजदूर संगठनों ने गोंदिया बल्लारशाह कटंगी पैसेंजर ट्रेने सुरु कराने की मांग को लेकर  15 सिंतबर 2021 को सौंदड रेल्वे स्टेशन पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने धरना प्रदर्शन आदोलन किया। साथ ही 15 दिनों के भीतर यह ट्रेने सुरु न होने पर वडसा गड़चिरोली, चंद्रपुर, सौंदड, हिरडामाली, गोंदिया, काटी स्टेशनों पर धरना और रेल रोको आदोलन की चेतावनी रेल विभाग को दी।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के ईस जन आंदोलन की दखल लेकर समय सारनी रेल विभाग ने जारी कर दी है जिसके तहत यह ट्रेन 28 सितंबर 2021 से सुरु होगी।यह बात काॅ हौसलाल रहांगडाले सदस्य राज्य कार्यकारणी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी महाराष्ट्र ने कही है।इस आंदोलन के दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कॉ शिवकुमार गनवीर, काॅ मिलिंद गणवीर, काॅ अशोक मेश्राम, काॅ ललित वैद्य पर डुग्गीपार पोलीस स्टेशन ने आय पी सी की धारा 188 269 270 सह धारा 51 ब और राष्ट्रीय आपत्ति व्यवस्था पन कानून की धारा 135के तहत एक एफआईआर दर्ज की है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने जनता एव रेल यात्रियों की तकलीफों को ध्यान में रखकर ट्रैने सुरु किये जाने पर रेल विभाग का आभार व्यक्त किया है ।और आदोलन में हिस्सा लेने वाले नागरिकों का भी धन्यवाद करते हुए काँ हौसलाल रहांगडाले सदस्य राज्य कार्यकारणी ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता ओ पर लगाई गई एफआईआर महाराष्ट्र शासन रद्द करने की मांग की है ।

blank