41.3 C
Gondiā
Friday, June 5, 2026
Home हिंदी खबरे लोगो के घरों के ऊपर से गये उच्च दाब के इलेक्ट्रिक तार...

लोगो के घरों के ऊपर से गये उच्च दाब के इलेक्ट्रिक तार के स्थांतरण का कार्य शुरू

0
46

blank

विधायक विजय राहंगडाले एवं माजी नगराध्यक्ष इंजी आशीष बारेवार के प्रयत्न सफल

9लाख रुपये खर्च कर होगा दो स्थानों का कार्य पूरा

गोरेगाव– शहर मे पिछले 6 वर्षे से इलेक्ट्रिक तार स्थानतरण का कार्य वार्ड क्रमांक 13 व 15 मे प्रलंबित था।
जिसके तहत नागरिको के घर के ऊपर से उच्च दाब वाली 11kv की इलेक्ट्रिक लाईन गई थी जिसके स्थानंतरण करने के लिए प्रभागवासियो द्वारा मांग माजी नगराध्यक्ष इंजी आशिष बारेवार इनसे की थी। इस मांग को विधायक विजय राहंगडाले के नेतृत्व में माजी नगराध्यक्ष तथा जिल्हा नियोजन समिती सदस्य इंजी. आशीष बारेवार ने जिल्हा नियोजन समिती की सभा मे पूरे जोर शोर से रखा उसी के फल स्वरूप सन 2019-20 के जिल्हा वार्षिक योजना (सर्वसाधारण) अंतर्गत वाहिनी स्थांतरण के कामो में निधि मंजूर किया गया। परंतु इस मंजूरी के बाद कोविड 19 महामारी की वजह से निधि प्रत्यक्ष रूप से महावितरण को उपलब्ध होने में समय लगा।blank लेकिन अब निधि महावितरण को प्राप्त हो चुका है व अब इस कार्य को सुरु किया जा रहा है। दी. 26/09/21 से इस स्थांतरण का कार्य सुरु किया जा रहा है। ज्ञात रहे कि इन विद्युत तारो की वजह से नागरिको को अपने ही मकान के छत पर जाना जानलेवा हो चुका था। इस स्थिति में कई बार बंदरो की जान भी जा चुकी है । यह समस्या काफी गंभीर बन चुकी थी। इस समस्या को सुलझाने के लिए शहर के नागरिक, महावितरण एवं विधायक राहंगडाले व तत्कालीन पालकमंत्री परिणय फुके द्वारा की गई मदत के लिए इंजी. आशीष बारेवार ने सभी का आभार माना है। तथा जिन लोगो को इस समस्या से निजात मिली है उन्होंने विधायक विजय राहंगडाले एव माजी नगराध्यक्ष इंजी आशीष बारेवार को धन्यवाद दिया व सभी ने हर्ष व्यक्त किया।

blank