
गोंदिया--जेसीआई गोंदिया रॉयल की साधारण सभा का आयोजन कारड़ा कॉम्प्लेक्स मेन मार्केट गोंदिया में दिनांक २६/०९/२०२१ को सम्पन्न हुई। सभा मे संस्था के आगामी कार्यक्रम पे चर्चा की गयीं, जेसीआई गोंदिया रॉयल द्वारा आगामी माह मे मेडिकल कैंप, वैक्सीनेशन कैंप और फॅमिली पिकनिक कार्यक्रम को फाइनल किया गया और आगामी कार्यक्रम के परियोजना निर्देशक का चयन कर उन्हें कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गयीं।साधारण सभा में संस्थापक अध्यक्ष जेसी अमन कारड़ा , पूर्व अध्यक्ष जेसी हर्ष अग्रवाल , पूर्व अध्यक्ष जेसी भावना अग्रवाल , अंचल निर्देशक जेसी महेश थकरनी , जेसी पूजा तिवारी , जेसी महेश रवलनी , जेसी कुशल कोडवानी , जेसी मनीष डयानी , जेसी अशोक चेलानी , जेसी रोशन गलनी व अन्य जेसीस उपस्थित थे ।





