34.5 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे अवैध उत्खनन कर पांदन रास्ते बनाने डाल रहे हैं मुरम

अवैध उत्खनन कर पांदन रास्ते बनाने डाल रहे हैं मुरम

0
93

blank

गांव में मुरम डालने खोदे गऐ गडे से होगी दुर्घटना।
महेश येडे/ रावनवाडी(गोंदिया)।- गोंदिया तहसील के गांव में पांदन रास्ते निर्माण करने हेतु गांव के हि मैदान और वन विभाग कि आरक्षीत जमीन से मुरम कि अवैध उत्खनन कर पगडंडी रास्ते का खडीकरन करने का काम किया जा रहा है। मुरूम कि खुदाई कि वजह से गड़े बन रहे हैं और इन गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने से जानवर तथा परिसर के नागरिकों के साथ कभी भी हादसा हो सकता है। इस अवैध उत्खनन कि शिकायत सावरी ग्राम पंचायत के सरपंच ने संबंधीत विभाग से किया है।तलाठी और तहसीलदार ने इस मामले कि जांच शुरू कर दिया है।
गोंदिया तहसील के चारगाव -सिरपुर-सावरी मैं राष्ट्रीय रोजगार हमी योजना अंतर्गत करिबन ३५० मीटर का पांदन रास्ते का खडीकरन करने का काम शुरू किया गया।इन कामों में संबंधित ठेकेदार अवैध मुरूम का उत्खनन कर राजस्व विभाग को लाखों का नुक़सान पहुंचा रहा है।सावरी हलबीटोला पांदन रास्ते पर तो संबंधीत ठेकेदार ने सभी हद पार कर बैगर ग्राम पंचायत सावरी के पदाधिकारियों को विश्वास में लिऐ वनविभाग के जमीन से अवेध उत्खन कर मुरम डाल दिया। इस घटना कि जानकारी लगते हि सावरी के सरपंच ने इस कि शिकायत संबंधीत विभाग से कर इन अवैध उत्खन करने वाले पर कार्रवाई करने कि बात कही है।उसी प्रकार चारगाव सिरपुर में भी बन रहे पांदन रास्ते पर अवैध रुप से मुरम कि खुदाई कर पगडंडी रास्ते का खडीकरन किया गया है। राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत गोंदिया तहसील के गांव में पांदन रास्ते का खडीकरन के दर्जनों काम को मजुरी मिली है लेकिन ठेकेदार बैगर डर के सभी नियमों को ताक पर रखकर मुरम कि खुदाई कर मुरूम इन रास्ते पर डाल रहा है लेकिन विभाग कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा है इस लिऐ लाखों का राजस्व का नुक़सान संबंधित विभाग को हो रहा है। गांव के दर्जनों नागरिकों ने जानकारी देते हुऐ बताया कि इन पादन रास्ते का खडीकरन भी नियम अनुसार नहीं हो रहा है और ठेकेदार अपनी मर्जी से घटीया रास्ते का निर्माण कर रहा है। अब देखना है कि संबंधीत विभाग इन अवैध उत्खन करने वाले पर कार्रवाई कब करता है।
आला अधिकारियों को दि गई है जानकारी।
अवैध उत्खन कर डाले गये हलबीटोला पादन रास्ते के मुरम की जांच शुरू कर तलाठी विभाग ने इस मामले कि जानकारी तहसील कार्यालय को दिया है। अज्ञात व्यक्ती के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है आगे जांच शुरू है।
तालठी दमाहे सावरी
नहीं है मालूम मुरूम किस ने डाला है।
अवैध उत्खनन करने वाले व्यक्ति कि लेखी शिकायत तहसीलदार को दि गयू है और हलबीटोला पांदन रास्ते पर किस ने मुरम डाला है इस कि हमें जानकारी नहीं, इस मामले कि जांच कर दोषी पर कार्रवाई कि जाऐगी।
माधुरी पटले सरपंच सावरी

blank