
, स्थाई पटवारी नहीं होने से करना पड़ रहा परेशानियों का सामना
– एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
लांजी। ग्राम पंचायत बेलगांव अंतर्गत आने वाले ग्रामों में 20 सितंबर को हुई भारी बारिश के बाद नदी के बढ़े हुए जलस्तर के चलते किसानों की फसल चौपट हो गई, विदित हो कि भारी बारिश के कारण सोन नदी किनारे बसे बेलगांव, बीजागढ़, लोढ़ामा, केराटोला, बेलगांव, कंसुली आदि में खेतों में नदी का पानी घुसने से फसलें पूरी तरह इस बाढ़ की चपेट में आकर बर्बाद हो गई, ऐसे में किसानों के सामने शासन से मुआवजे की आस लगी हुई है, जिसे देखते हुए इन ग्रामों के किसानों ने मुआवजे व ग्राम में स्थाई पटवारी की मांग को लेकर लांजी एसडीएम के नाम तहसीलदार आर.पी. मार्काे को उक्ताशय का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान अंतुलाल मातरे, महेश चौधरी, जयचंद आचरे, खेलचंद पांचे, फूलचंद पांचे, राजकुमार, मुन्नुलाल बाहे, चुन्नेलाल बाहे, तिलकचंद आचरे, येशुलाल मातरे, डालेंद्र चौधरी, कृष्णा आचरे, मुंशीलाल बाहे, सुरेश हरदे, गौतम गोस्वामी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





