
तिरोडा, दि.01 : भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस के गोंदिया जिला संघटन की ओरसे सम्पूर्ण गोंदिया जिले में विविध तहसीलों में केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियां, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम आदी के खिलाफ आंदोलन किये गए थे। इन निषेध आंदोलनों की शृंखला के समापन के रूप में 30 सितंबर को तिरोडा तहसील के ग्राम सुकडी से भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली गई जो खुर्सीपार, बेरडीपार, भजेपार, बड़ेगाव होते हुए बिरसी फाटा पहुँची जहाँ भव्य जनसभा के साथ निषेध बाइक रैली का समापन किया गया।यहाँ विविध पक्षो से आये 50 से अधिक कार्यकर्ताओ ने कॉंग्रेस पक्ष में प्रवेश किया।
बाइक रैली में जिलाध्यक्ष डॉ.नामदेवराव किरसान, प्रदेश सचिव पी.जी. कटरे, पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़, कार्याध्यक्ष रत्नदीप दहीवले, तालुकाध्यक्ष राधेलाल पटले, ओबीसी सेल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटरे, सोशल मीडिया के जिला प्रमुख योगेश बापू अग्रवाल ने सम्मिलित होकर सुकडी, बेरडीपार, खुर्सीपार, भजेपार, बड़ेगाव तथा बिरसी इन गांवों में नागरिको को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीनारायण दुबे ने किया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष ठमेंद्रसिंह चौहान, युवक अध्यक्ष ओम पटले, सलामभाई शेख, डॉ.गिरधर बिसेन, शोभेलाल दहीकर, माणिक झंझाड, असगरअली सैय्यद, परवेज बेग, साबीरअली शेख, संजय जांभूलकर, स्वप्निल शहारे, लेखराज हीरापुरे, मुकेश बरियेकर, नरेश जुनेवार, अन्ना नेरलेवार, नरेंद्र रहांगडाले, प्रदीप पटले, शरणागत, दिलीप बिंझाडे, विलास मेश्राम, डॉ निमृद पटले, अरुण गजभिये, धीरज बरियेकर आदि उपस्थित थे।





