
गोंदिया :- जनशक्ती बहु. सामाजिक संगठन , गोंदिया की ओर से 01 आँक्टोंबर 2021 को छोटा गोंदिया के नागरिक एवं किसानों की निम्न विविध विकासात्मक समस्यांओं को सुलझाने हेतू विधायक विनोद अग्रवाल ईन्हे निवेदन सौपा गया. निवेदन के माध्यम से छोटा गोंदिया परिसर के बायपास रोड के बाजू के पांढरी नाले पर नाले के परिसर के किसानों को बरसात मे नाले को पार कर आने-जाने मे हो रही परेशानी को देखते हुँए छोटा पुल (रपटा) शासन की ओर से बनाने की माँग की गयी. छोटा गोंदिया के गत 70 -80 साल के पहले से रह रहे स्थायी नागरीकों को घरकुल जैसी विविध शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके , ईसलिए शासन की ओर से ईन्हे स्थायी निवासी पट्टे दिये जाये और नागरीकों की ईस अनेक वर्षों से प्रलंबित मांग का निपटारा किया जाए , यह मांग की गयी. शासन के ई-पीक पाहणी अँप मे नोंदणी करने मे छोटा गोंदिया के जिन किस किसानों की खेती फुलचूर तलाठी साझा मे आती है , उनका सातबारा महसुल विभाग की ओर आँनलाईन न होने की वजह से आ रही अडचण को देखते हुँए , ईस किसानों का सातबारा महसूल विभाग की ओर से जल्द से जल्द आँनलाईन करने की और ई-पीक पाहणी अँप मे किसानों को नोंदणी करने की तारीख शासन की ओर से बढानें की माँग की गयी. प्रस्तुत निवेदन जनशक्ती बहु. सामाजिक संगठन गोंदिया के संयोजक तिर्थराज ते. उके ईनके मार्गदर्शन मे जनशक्ती संगठन के अध्यक्ष मयूर मेश्राम,सचिव अनिल शरणागत,सहसचिव आशिष उईके,कोषाध्यक्ष कैलास शेंडे,छोटा गोंदिया के प्रतिष्ठित किसान महादेव आमकर,धनलाल भुते,नुतन वट्टी,राजकुमार नागरीकर,जयेंद्र मडावी,शंकर बनकर,यशवंतराव नागरीकर,अनिल बनकर,सुरेश बागडे आदी छोटा गोंदिया परिसर के किसान,नागरिक तथा जनशक्ती संगठन के पदाधिकारी,सदस्य उपस्थित थे.





