
गोंदिया,दि.04ःभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गोंदिया जिला कौंसिल ने उत्तरप्रदेश के लखीमपुर जिले के तिकोनीया में जारी किसान आंदोलनकारीयों पर अपनी कार चढ़ाकर ६ लोगों की हत्या और २ पत्रकारो को घायल करने के घटना की कड़ी निंदा करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बिगड़ैल पुत्र को हत्या के आरोप के तहत गिरफ्तार करने,घटना की न न्यायिक जांच,और मृतकों के परिजनों को २५ लाख तथा घायलों को ५ लाख रूपए मुआवजा देने की मांग करते हुए पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने ईस आशय का निवेदन मा.प्रधानमंत्री के नाम एसडीओ को सौंपा. प्रस्तुत निवेदन में ३ काले कृषी कानुनो के खिलाफ पिछले १०माह से किसान आंदोलन जारी हैं किंतु किसान आंदोलन के प्रति असंवेदनशील सरकार निरंकुश तरिके से ईसे दबाने और कुचलने का ही काम कर रही हैं अबतक सैकड़ो किसानो की बली भाजपा की मोदी सरकार ने ली हैं वह भी अदानी अंबानी के हाथों संपुर्ण अनाज व्यापार सौपने के लिए किसान विरोधी ईस सरकार का निषेध करते हुए हत्यारे मंत्री पुत्र के गिरफ्तारी की मांग की गई. प्रतिनिधी मंडल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के का.हौसलाल रहांगडाले,मिलिंद गनविर,रामचंद्र पाटील,करूना गनविर,प्रल्हाद उके और घनश्याम गजभिए शामील थे.





