
सालेकसा : गोंडवाना युवा शक्ति संघटना व आदिवासी पीपल्स फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में पारीकोपार लिंगो देवस्थान कचारगढ़ (धनेगाव) की पावन भूमि पर आदिवासी वीर शहीद बाबूराव शेळमाके इनका 163 वा शहीद दिवस कार्यक्रम सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम पड़ौती की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रैली उद्घाटक लालूराम उईके,राधेश्याम टेकाम (शिक्षक),जगदीश मड़ावी (शिक्षक),पूर्व सरपंच हरिभाऊ घासले,अरविंद सोयाम (शिक्षक),उमेदलाल मड़ावी,मंसाराम कोर्राम,बोरेलाल वरकड़े आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में भव्य रैली का आयोजन कर गोंडवाना वीर शहीद बाबूराव शेळमाके के बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम की सफलता अनिल परतेती,विनोद दर्रो,रमेश वाढ़िये,अमित सिरसाम,मनोज परते,विजेंद्र मसराम,राहुल कचलाम,आशीष टेकाम,लखन टेकाम,पवन पंधरे,सौरभ वरकड़े,नरेश सय्याम,मदन दर्रो व आदित्य नेताम आदि ने खूब परिश्रम किया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में नागरिक उपस्थित थे।





