
गोंदिया,दि.09ः राष्ट्रवादी काँग्रेस के नेता एंव सांसद प्रफुल पटेल के उपस्थिती में एवं दिपावली के शुभ मुहूर्त पर अर्बन को ऑफ.बँक भंडारा के संचालक रामदास सहारे व गोपीचंद थावानी इनका राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष में प्रवेश संपन्न हुआ। सांसद प्रफुल पटेल जी के नेतृत्व पर विश्वास रखकर राष्ट्रवादी काॅंग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। सांसद पटेल ने पुष्पगुच्छ व पक्ष का दुप्पटा पहनाकर पक्ष में स्वागत किया एंव अभिनंदन कर भविष्य की एंव दिपावली कि शुभकामना दी। इस अवसर पर सर्वश्री पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, नाना पंचबुद्धे, मधुकर कुकडे, धंनजय दलाल, महेंद्र गडकरी, जयंत वैरागडे, श्रीकांत वैरागडे, विनय मोहन पशिने, व पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।





