31.4 C
Gondiā
Sunday, June 14, 2026
Home हिंदी खबरे सावरी में 4.70 करोड़ एवं आंभोरा में 19 लाख के विकास कार्यो...

सावरी में 4.70 करोड़ एवं आंभोरा में 19 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन..

0
39

blank

गोंदिया। मैं क्षेत्र के जिस गाँव में जाता हूँ वहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। नागरिकों की मूलभत समस्या एवं गाँव में कार्यो की सूची लंबी है। जिन लोगों ने खुद को विकास पुरुष का दर्जा देकर नम्बर वन करने का दम ठोका, आज उसी विकास पुरूष के कार्य किसी गाँव में दिखायी क्यों नहीं देते..? भूमिपूजन के फलक बोर्डों को सड़क निर्माण की राह देखते जंग लग गया है, पर सड़क गायब है। उक्त प्रतिपादन क्षेत्र के निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल ने सावरी- आंभोरा में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये।
विधायक विनोद अग्रवाल ने आगे कहा, हमनें डेढ़ साल कोरोना में बिता दिया। पिछले 5-6 माह से  जनजीवन पटरी पर धीरे-धीरे आ रहा है। पर हमें, जो मौका मिला उसे व्यर्थ नही जाने दिया। मुंबई के चक्कर लगाए और निधि खींचकर लाने का कार्य किया। कम समय में आने वाले साल का खाका तैयार कर कार्यो का नियोजन किया। उसी का प्रतिफल है कि हर गाँव में विकास के कार्य तेजगति से दिखाई दे रहे है।
विधायक विनोद अग्रवाल ने तल्ख अंदाज में सम्बोधित करते हुए कहा, जनता से नकारे भूमिपूजन वाले नेता दरअसल भूमिपूजन पैटर्न को ही विकास समझते है। पर हमारा पैटर्न एकदम अलग है। हमें इस सिस्टम को बदलकर गाँव में सकारात्मक, समृद्धि युक्त विकास करना है। विधायक अग्रवाल ने कहा, भूमिपूजन करना विधायक का कार्य नही बल्कि गाँव की जनता का अधिकार है। हम गाँव में लाखों करोड़ो रुपये के काम करेंगे, जिसका भूमिपूजन और लोकार्पण एक ही होगा।
दरम्यान भाऊराव ऊके, मोहन गौतम, टीटूलाल लिल्हारे, मदनलाल चिखलोंडे, कुलदीप पटले (गर्रा सरपंच), मेहतर पगरवार, ग्राम सावरी सरपंच माधुरीताई पटले, पूर्व सरपंच गेंदलाल बिसेन, ओमकार बिसेन, राजेन्द्र दमाहे, सोनू टेंभरे, पंकज चिखलोंडे, प्रेमचंद बिसेन, कविताताई कुर्वे, संजु तुरकर, गिरी तुरकर, कुशनलाल ठाकरे, सर्वेश्वर मेश्राम, मयराम हरिनखेड़े, प्रीति बिसेन, लक्ष्मीचंद पटले, भाऊलाल मेश्राम, आंभोरा में लक्ष्मण चौधरी, दशरत चौधरी, सेवा सहकारी सोसाइटी अध्यक्ष सोमजभाऊ तुरकर, पूर्व सरपंच सुरेश भीमटे, दशरत तुरकर, नरेंद्र रामटेके सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक आदि की उपस्थिति रही।
इन कार्यो का हुआ भूमिपूजन-लोकार्पण
3 लाख रु लागत से आंभोरा में चावड़ी निर्माण, 3 लाख रु लागत से भागवत चौधरी के घर से जीवनलाल चौधरी के घर तक सीमेंट रास्ता, 3 लाख रु लागत से आंभोरा में सीमेंट रास्ता, 5 लाख रु लागत से वार्ड क्र 2 में सीमेंट रास्ता, वार्ड 3 में  5 लाख रु लागत से सीमेंट नाली में ढक्कन लगाने का कार्य.
सावरी में 4 करोड़ 33 लाख रु लागत से सावरी-सावरी पेट्रोल पंप-अर्जुनी, चारगांव सीमेंटीकरण व डामरीकरण रास्ता, लोधिटोला सावरी में चिखलोंडे से श्री पटले के घर तक 3 लाख रु लागत से सीमेंट रास्ता, 3 लाख रु लागत से श्री नेवारे से श्री साउसकर के घर तक सीमेंट रास्ता, सावरी में वाटर टैंक से बादल गयेगये के घर तक 3 लाख रु लागत से सीमेंट रास्ता, सावरी में विट्ठल रुख्माई मंदिर के समीप 1.14 लाख की बोरवेल, सावरी में सज्जन एल्ले के घर के समीप 1.14 लाख की बोरवेल, 5 लाख रु लागत से सावरी में सीमेंट रास्ता एव नाली निर्माण, 3 लाख रु लागत से बौद्ध विहार वाल कम्पोउंड (अभिसरण योजना अंतर्गत),  5 लाख रु लागत से सावरी में उसनलाल के घर से कुलपत उके के घर तक रास्ता निर्माण, 5 लाख रु लागत से कुलपत के घर से गिरधारी तुरकर के घर तक  रास्ता निर्माण, 5 लाख रु लागत से गिरधारी तुरकर के घर से लोधिटोला जोड़ रास्ता निर्माण।