29.8 C
Gondiā
Sunday, June 14, 2026
Home हिंदी खबरे धान खरीदी प्रक्रिया में मौन जिला प्रशासन पर उखड़े विधायक विनोद अग्रवाल,...

धान खरीदी प्रक्रिया में मौन जिला प्रशासन पर उखड़े विधायक विनोद अग्रवाल, तीन दिन में शुरू करें धान खरीदी, अन्यथा तीव्र आंदोलन.

0
31

blank

गोंदिया।01 अक्टूबर से शुरू होने वाली शासकीय समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया में विलंब करने, एवं किसानों को बारदाना उपलब्ध न कराने को लेकर गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल जिला प्रशासन पर उखड़े नजर आए। आज उन्होंने जिलाधिकारी गोंदिया को पत्र देकर तीन दिन में धान खरीदी प्रक्रिया शुरू करने की मांग की, अन्यथा तीव्र आंदोलन के संकेत दिए।

विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, 1 नवम्बर से शासकीय धान खरीदी केंद्रों की शुरुवात की जा चुकी है, परंतु अबतक इन केंद्रों में धान खरीदी नही की जा रही है। किसानों द्वारा काटी हुई धान की फसल बाहर खुले में रख शासकीय धान ख़िरीदी की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बावजूद धान ख़िरीदी न होने से धान बाहर रखा बेमौसम बारिश में खराब होने की राह पर है।

विधायक श्री अग्रवाल ने कहा, धान खरीदी को लेकर जिला प्रशासन की जो भी समस्या है वो तीन दिन के भीतर समाप्त कर धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ करे। इन्होंने कहा, किसान आर्थिक संकट में है। धान खरीदी शासकीय स्तर पर न होने से किसानों को मजबूरी में निजी हाथों बेचना पड़ रहा है। प्रत्येक ग्राम में समस्या विकराल है। अगर तीन दिन में समाधान नही हुआ तो, मजबूरीवश तीव्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदार स्वयं प्रशासन होगा।