38.2 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे भाजपा की विस्तारीत बैठक में चुनावी बिगूल की हुंकार, आगामी चुनाव में...

भाजपा की विस्तारीत बैठक में चुनावी बिगूल की हुंकार, आगामी चुनाव में परचम फहराने की करों तैयारी- डॉ. परिणय फुके

0
112

blank

सैकडों राकांपा, कांग्रेस, शिवसेना कार्यकर्ताओ का भाजपा प्रवेश..

प्रतिनिधि। 28 नवंबर
गोंदिया। आज भारतीय जनता पार्टी की गोंदिया जिला विस्तारित बैठक गोंदिया स्थित पोवार बोर्डिंग सभागृह में ली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पक्ष के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान पक्ष प्रमुखों ने जीत के संकल्प के साथ, आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आव्हान कर चुनावी बिगुल फूंक दिया।

बैठक में विदर्भ संगठन मंत्री उपेंद्र कोठेकर, भाजपा जिलाध्यक्ष केशवराव मानकर, सांसद सुनील मेंढे, सांसद गडचिरोली अशोक नेते, पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक डॉ. परिणय फुके, विधायक विजय रहांगडाले, पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले, पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल, पूर्व विधायक संजय पुराम, पूर्व विधायक रमेशभाऊ कुथे, भंडारा-गोंदिया जिला संगठन मंत्री वीरेंद्र (बाळाभाऊ) अंजनकर, पूर्व विधायक हेमनतभाऊ पटले, खोमेश रहांगडाले, भेरसिंग नागपुरे, नेतराम कटरे, विजय शिवनकर, नप नगराध्यक्ष अशोक इंगले, रचनाताई गहाने, सुभाष आकरे, सिताबाई रहांगडाले, महेश जैन, सहित पक्ष के सभी विभागों के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए राज्य के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक डॉ. परिणय फुके ने राज्य में पिछले दो साल से सत्तासीन तिकड़ी सरकार पर हमला बोलकर, उनके जनविरोधी कियाकलापो को जन-जन तक पहुँचाने कार्यकर्ताओ को आव्हान किया।

विधायक श्री फुके ने कहा, ये सरकार जबसे से सत्ता में आयी है तबसे हर तबका, समाज अन्याय और अत्याचार से गुजर रहा हैं। इस तिकड़ी सरकार ने झूठे वादे कर जनता के पीठ पर खंजर घोपने का कार्य किया है। उन्होंने कहा, देश ने कोविड का भयावह संकट झेला, पर इस सरकार ने संकट में भी बड़ा भ्रष्टाचार कर जनता के साथ धोखेबाजी की। किसानों के आर्थिक संकट में होने के बावजूद कृषि बिजली कनेक्शन काटने के कार्य किया।

विधायक डॉ. परिणय फुके ने आगे कहा, अबतक किसानों को बोनस का छलावा दिखाया जा रहा है, नागपुर शीतकालीन अधिवेशन नागपुर में न कर मुंबई में कराने का निर्णय लेकर यहां की जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है। कोविड संकट में मंदिरों को ताला लगाकर इस सरकार ने डांस बार चलाने का कार्य किया। ये सरकार विफल और किसान विरोधी, जनविरोधी है। हमें इस सरकार के जनविरोधी चेहरे को जनता के सामने लाकर इनकी सच्चाई से अवगत कराना होगा।

श्री फुके ने कहा, हमें एकजुटता से कार्य कर देवेन्द्र फडणवीस के पिछले सरकार के जनहितकारी कार्यो एवं केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के किये जा रहे कार्यो को जन जन तक पहुँचाने का आव्हान किया वही, आगामी जिला परिषद, पंचायत समिति, नगर परिषद, नगर पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम फहराने का संकल्प लेने की हुंकार भरी।

पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले ने राज्य की तिकड़ी सरकार पर हमला बोलकर इस सरकार को एससी, एसटी, ओबीसी विरोधी सरकार करार दिया। उन्होंने कहा, सरकार प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनकर कार्य कर रही है। जिले को मिले पालकमंत्री एक जेल में तो दूसरा गांजे की खेती कर रहा है। जिले का विकास निचले स्तर पर चला गया। श्री बडोले ने कहा, को गलती पूर्व में हुई है, उसे सुधारकर हमें आगामी चुनाव में पक्ष उम्मीदवारों को विजयी बनाकर पुनः भाजपा का झंडा लहराने का संकल्प करना चाहिए।blank

विधायक विजय रहांगडाले ने अपने संबोधन में कहा, ये सरकार किसान विरोधी है। जबतक किसानों को धान का बोनस जारी नही होता इनके पक्ष के उम्मीदवारों को वोट नही ऐसा संकल्प लेकर गांव-गांव में प्रचार शुरू किया जाना चाहिए।

पूर्व विधायक पुराम ने कहा, विधायक रहते हुए अनुभव हुआ, की पैसे वाले रहते हुए भी भाजपा ने मुझपर विश्वास कर टिकट दी, और मुझे विजयी बनाया। हमें भी सिर्फ पक्ष पर विश्वास रख आगामी चुनाव में उम्मीदवार को विजयी बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। दो साल पूर्व मैं पक्ष में आया, जो जिम्मेदारी मुझे मिली है उसे मैं पूर्ण करने कटिबद्धता से कार्य कर रहा हूँ। आगामी स्थानीय निकायों के चुनाव में हमसब मिलकर गोंदिया जिला एवं गोंदिया तहसील में भाजपा की सर्वाधिक सीटें जिताकर भाजपा का परचम लहरायेंगे इस हेतु प्रयत्नशील है।

सांसद सुनील मेंढे ने कहा, राज्य में फडणवीस सरकार ने जिस कार्यप्रणाली से सभी समाज हित के लिए कार्य किया, उसे वर्तमान तिकड़ी सरकार सत्यानाश करने में लगी हुई है। हमें इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने स्थानीय निकाय चुनावों में विजयीश्री का संकल्प लेना चाहिये।

विदर्भ संगठन मंत्री डॉ. उपेंद्र कोठेकर ने अपने संबोधन में पक्ष की मजबूती, एकजुटता व पक्ष व केंद्र सरकार द्वारा किये गए व किये जा रहे कार्यो को जनता के सामने लाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा भाजपा एक अटूट परिवार है, यहां कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं की कमी नहीं। हमें विश्वास है कि पक्ष जो निर्णय लेगी उसे सर्व सम्मति से स्वीकार कर हम अपने उम्मीदवार को भरपूर सहयोग कर विजयी बनाने का प्रयत्न करेंगे।

इस विस्तारित बैठक में गडचिरोली के सांसद अशोक नेते एवं अन्य उपस्थित मान्यवरों ने भी उपस्थितों को मार्गदर्शन कर आगामी चुनाव में जुट जाने का आव्हान किया।

बैठक में जिले के आमगांव, सालेकसा, देवरी, सड़क अर्जुनी, मोरगाँव अर्जुनी आदि क्षेत्र से सैकड़ों राकांपा, कांग्रेस, शिवसेना व अन्य पक्ष के कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया।

blank