29.8 C
Gondiā
Sunday, June 14, 2026
Home Top News obc आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ओबीसी महासभा के...

obc आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं पर जबलपुर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

0
41

blank

जबलपुर,। obc आरक्षण की मांग को लेकर जबलपुर के सिविक सेंटर पार्क में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे ओबीसी महासभा के कार्यकर्ता पर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की पुलिस द्वारा जबरन लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना की  संगठन ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ता साथियों पर पुलिसिया कार्यवाही की कड़ी निंदा की है । सिविक सेंटर जेडीए कार्यालय के पास कुछ कार्यकर्ताओं की पुलिस से तकरार होने लगी। हालात बिगड़ते देख पुलिस को भी गुस्सा आ गया और और शांतीपूर्ण प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठी चार्ज कर दिया। जिसके बाद सिविक सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। तब भी ओबीसी महासभा और भीम आर्मी के कार्यकर्ता डटे रहे।बालाघाट जिले की ओबीसी महासभा की टीम ने युवा नेतृत्व नरेंद्र पवांर पटले ,सौरभ लोधी इन्होने  अपना जबरदस्त योगदान इस आंदोलन मे शेकडो की संख्या मे ओबीसी समाज के युवाओको सम्मिलीत कर आंदोलन को सफल बनाने मे योगदान दिया ।blank

मांगों को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन: दरअसल सोमवार को सिविक सेंटर पार्क में ओबीसी महासभा के आव्हान पर प्रदर्शन किया जा रहा था। शिक्षक भर्ती में 27 फीसद आरक्षण लागू किए जाने, ओबीसी समाज के विद्यार्थियों की रोकी गई छात्रवृत्ति बहाल किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर सिविक सेंटर पार्क में प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता रैली की शक्ल में पैदल मार्च कर घंटाघर के पास ज्ञापन देने जा रहे थे। लेकिन जेडीए कार्यालय के पास रैली में शामिल कुछ कार्यकर्ता बेकाबू हो गए। यातायात व्यवस्था बिगड़ने लगी। मौजूद पुलिस कर्मियों ने जब मना किया तो कुछ कार्यकर्ता पुलिस कर्मियों से ही उलझ गए। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने भी लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस के बल प्रयोग से अफरा-तरफ मच गई और प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागने लगे।blankवाहनों की हवा निकाली: इस दौरान पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सिविक सेंटर पार्क में खड़े उनके चार पहिया वाहनों की हवा भी निकाल दी। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी निर्धारित गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे थे। इसके बाद कार्रवाई की गई। पिछड़े वर्ग का मुख्यमंत्री हूं पिछड़ा वर्ग के लिए काम करता हूं तो बताइए इन 20 सालों में आपने पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण क्यों नहीं दे पाया और जो शिक्षा वर्ग एक और वर्ग 2 में जो भर्तियां हुई उसमें 27% आरक्षण क्यों नहीं दिया गया आप मुखौटा कुछ पहन कर चलते हैं और काम कुछ करते हैं आप पिछड़ा वर्ग के लोगों को गुमराह कर रहे हैं हमारी सरकार 15 महीने के लिए आई थी पहला काम हमारी सरकार ने यही किया था यह 27% आरक्षण दिया जाएगा और दिया गया था फिर भाजपा सरकार में राजनीति करके उस पर रोक लगाई तो यह दिखावा क्यों कर रहे हो शिवराज सिंह चौहान जी आप के लोगों को गुमराह क्यों कर रहे हो अगर आप सरकार नहीं चला पा रहे हैं तो इस्तीफा क्यों नहीं दे देते हैं।