35.8 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home हिंदी खबरे सेना के जवानों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से नाराज भूतपूर्व सैनिक संघ...

सेना के जवानों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से नाराज भूतपूर्व सैनिक संघ के सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0
36

blank

बालाघाट । जिले में देश की सीमा की सुरक्षा के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर करने वाले सैनिकों के प्रति टिप्पणी और जातिगत रुप से अपमानित करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है और अब एक व्यक्ति द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद सैनिकों के सम्मान में जिले के भूतपूर्व सैनिक एकजुट हो गए है। शुक्रवार को गर्रा में भूतपूर्व सैनिक संघ के नेतृत्व मे एकजुट हुए भूतपूर्व सैनिकों ने सेना के जवानों के खिलाफ टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है।

महदोली के वेदप्रकाश पटेल ने की टिप्पणीः गर्रा में प्रदर्शन के दौरान भूतपूर्व सैनिक राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि महदोली के वेदप्रकाश पटेल ने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति अपना अशोभनीय व्यवहार दर्शाया है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति के द्वारा कहा गया कि सैनिकों में असामाजिक तत्व भी आते हैं और पता नहीं कौन सी सेना से आते है। हर सैनिक देशभक्त नहीं होता है। इस बयान के बाद से लगातार जिले के भूतपूर्व सैनिकों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।

देशभक्ति का पाठ पढ़ाने वाले करके बताए देश की सुरक्षाः प्रदर्शन के दौरान रुपेश कुमार टेंभरे, मुकेश राहंगडाले, विजय कावड़े समेत अन्य ने कहा कि देश के सैनिकों को असामाजिक तत्व बताने वाले कभी देश की सुरक्षा में देशभक्ति दिखाने का साहस करें तो उन्हें पता चलेगा कि सैनिक किन परिस्थितियों में देश की सुरक्षा में तैनात रहता है। उन्होंने कहा कि सैनिक का अपमान करने वाला ये व्यक्ति कभी जिले के अंदर की एकाध यातायात की व्यवस्था का ही जिम्मा लेकर बताए तो कोई बात बनेगी।गर्रा में प्रदर्शन के बाद पहुंचे कलेक्ट्रेटः गर्रा टोला नाका रोड पर सैनिक के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद भूतपूर्व सैनिक कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां पर भी उन्होंने जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। जिसके बाद उन्होंने कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के नाम का अपर कलेक्टर शिवगोविंद मरकाम को ज्ञापन सौंपा है।
प्रशासन कार्रवाई करेः भूतपूर्व सैनिकों ने बताया कि सैनिकों के खिलाफ की गई टिप्पणी से उपजा आक्रोश तक ही समाप्त होगा जब टिप्पणी करने वाला व्यक्ति सार्वजनिक रुप से सेना के जवानों से माफी मांगेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सात दिन के अंदर यदि सार्वजनिक माफी नहीं मांगी या उक्त व्यक्ति के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो भूतपूर्व सैनिक संघ के बैनर तले उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान हेमेन्द्र कुमार चौधरी, यशवंत राहंगडाले, हिम्मत सिंह लिल्हारे समेत अन्य भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।

blank