41.3 C
Gondiā
Saturday, June 13, 2026
Home क्रीडा हजारों क्रिकेट प्रेमियों के सामने हुआ फायनल मुकाबला

हजारों क्रिकेट प्रेमियों के सामने हुआ फायनल मुकाबला

0
61

blank

एस एस सी क्रिकेट टीम ने जीता मैच

 रावनवाडी/ गोंदिया।
रावनवाडी बाजार चौक के मैदान में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आर सी सी क्रिकेट क्लब रावनवाडी ने आयोजित किया था।4 जनवरी को फायनल क्रिकेट मुकाबला एस एस सी क्रिकेट टीम मराटोली गोंदिया और आर सी सी क्रिकेट क्लब रावनवाडी में हुआ। इस फायनल मैच को देखने मैदान पर हजारों क्रिकेट प्रेमियों उपस्थित थे। दोनों टिमो के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। आखिर और के 6 बालो मराटोली कि टिम को 15 रन बनाना था। और कि पहली गेंद पर हि बल्लेबाज ने छका मार कर अपनी टिम कि जीत सुनिश्चित कर लिया।इस फायनल क्रिकेट मुकाबला में प्रथम पुरस्कार मराटोली गोंदिया ने जीता कर 51 हजार रूपया पहला पुरस्कार हासिल किया।दुसरा पुरस्कार 31 हजार रूपया का पुरस्कार रावनवाडी क्रिकेट टीम तथा तिसरा पुरस्कार 11हजार रुपया इलेवन क्रिकेट टीम गोंदिया ने हासिल किया।आर सी सी क्रिकेट क्लब रावनवाडी द्वारा यह क्रिकेट प्रतियोगिता गत 6 वर्ष से आयोजित किया जा रहा है। इस बार आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में 32 टिमो ने हिस्सा लिया था।रावनवाडी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के साथ महाराष्ट्र के गोंदिया जिले कि टिमो ने हिस्सा लिया था।10 दिनों तक चली रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता को देखने बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों उपस्थित रहते थे।सफल हुई तीनो टिमो को मंच पर उपस्थित मानियरो अतिथियों के हस्ते पुरस्कार वितरण 4 जनवरी को किया गया। रावनवाडी क्रिकेट क्लब ने बाजार चौक के मैदान को भी स्टेडीयम में तब्दील कर क्रिकेट पिच को सिमेट ओर मैदान को हरा-भरा खिलाड़ियों के सुरक्षा हेतु तैयार किया था। फाइनल मुकाबला होते हि आतिशबाजी संगीत ढोल ताशे पर क्रिकेट प्रेमियों थिरकते हुऐ नजर आऐ।
संगीतमय महोल में शुरू हुआ फाइनल मैच
फायनल मुकाबला चाकचौध रंग-बिरंगी लाईट और मधुर संगीत बिच शुरू हुआ और एक एक गेंद को देखने परिसर के हजारों क्रिकेट प्रेमियों उपस्थित थे।2 घंटे के इस फायनल क्रिकेट मुकाबला ने सभी को रोमांचिक कर दिया था। दोनों टिमो ने अच्छा प्रदर्शन कर कड़ा मुकाबला किया।