
तिरोडा-तहसिल के ठाणेगाव जिला परिषद के उम्मीदवार चुनाव प्रचार हेतू ग्राम चूरडी, डोंगरगाव, ठाणेगांव, लाखेगांव, में पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने कहा की, सांसद प्रफुल पटेल के प्रयासो से विगत दो साल से धान को बोनस मिल रहा है। पिछले साल भी विरोधियो ने धान को बोनस नही मिलेगा ऐसी अफ़वाये फैलायी थी, लेकिन सांसद प्रफुल पटेल के प्रयासो से बोनस मीला है, विस्वास रखिये इस साल भी प्रत्यक्ष किसानो के खाते में धान को बोनस जमा होगा।विरोधक इस बात कि चर्चा नही करते कि, महंगाई चरम सीमा पर पहुंची है की आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है, भाजपा ने अच्छे दिनो के वादे कर जनता का जिना मुस्कील कर दिया है ऐसे झुठे पक्ष के वादो को जनता ना भुले एैसी अपील पूर्व विधायक जैन ने की।
इस क्षेत्र मे सांसद प्रफुल पटेल ने बहुत अच्छा काम किया है और अदानी पावर प्लांट से युवाओ को रोजगार मिल रहा है। कवलेवाडा एवं धापेवाडा प्रकल्प से किसानों को खेती के लिये सिचन कि सुविधा हो रही है, लेकिन यहाँ के कुछ लोग हमने किया है, करके लोगों को भर्मित करने का काम करते है। ऐसे लोगों को उनकी जगह दिखाना जरूरी है और राष्ट्रवादी काँग्रेस के सक्षम उमेदवारोंको को जिताके लाना है। सांसद प्रफुल पटेल के प्रतिनिधित्व में गोंदिया जिला परिषद, पंचायत समिती के चुनाव मे राष्ट्रवादी का परचंम लहराना है और विकास कि गती को बढाना है । इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के साथ सर्वश्री डॉ. योगेंद्र भगत, प्रेम रहाँगाड़ले, मनोज डोंगरे, कैलाश पटले, राजू एन जैन, जगदीश बवानथड़े, डॉ. संदीप मेश्राम, राजू ठाकरे, वाय. टी. कटरे, विजय बरापात्रे, खेमराज पटले, चित्ररेखा चौधरी ताई सरपंच लाखेगांव, पलवी भोयर सरपंच चूरडी, माया सरनागत, मुना बिंजाड़े, किरण पारधी, दिलीप कावड़े, टेकलाल सोनवाने, देवेंद्र चौधरी, किरण वैध, श्याम सरनागत, राजू भोयर, खिमेंद्र चौधरी, बंटू रहाँगदले, रोहित पटले, डॉ. फाल्गुन कटरे, के. इस. पटले. जिला परिषद उम्मीदवार सौ. सविताताई पटले, पंचायत समिती उम्मीदवार सौ. सीमाताई कटरे, संतोष पटले, सुखदेव सोनवने, मौसम नागपुरे, सहित अन्य पदाधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे ।





