34.8 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home गुन्हेवार्ता दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी

दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी

0
119

blank

गोंदिया : नागपुर के खोब्रागडे नगर निवासी संदीप प्रसन्न कुमार मिश्रा (56) एवं पटगोवरी निवासी जयवंता टीकाराम भगत (45) के दोहरे हत्याकांड प्रकरण की गुत्थी सुलझ गई है. पुलिस ने 2 बाल अपराधियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

रामटेक पुलिस ने 19 जनवरी को अज्ञात व्यक्ति का शव पाए जाने के बाद भादंवि की धारा 302,201 के तहत मामला दर्ज किया था. जांच में मृतक की शिनाख्त नागपुर के खोब्रागडे नगर निवासी संदीप मिश्रा के रूप में हुई थी. मिश्रा की हत्या किसने की और क्यों की, इस विषय में जांच-पड़ताल के बीच 20 जनवरी को गोपनीय जानकारी के आधार पर सालेकसा के सिंधीटोला निवासी संदिग्ध आरोपी महेश भैयालाल नागपुरे (41) को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी ने पूछताछ में इस घटना को अंजाम देने वालों में एक सहयोगी पुरूष, एक महिला एवं बच्चों का समावेश होने की बात कबूली की.

इसी प्रकार मृतक संदीप मिश्रा के साथ रहने वाली जयवंता भगत के गायब होने के विषय में पूछताछ पर आरोपी महेश नागपुरे ने बताया कि जयवंता की हत्या कर उसके शव को भंडारा जिले में हाइवे के समीप फेंक दिया गया. इस प्रकरण में भंडारा जिले की करडी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था. दोनों आरोपियों एवं बाल अपराधियों ने मिलकर महिला की हत्या की.

आरोपी महिला एवं पुरूष के बीच अनैतिक संबंध होने की जानकारी दोनों मृतकों द्वारा महिला के पति को दिए जाने के कारण को लेकर ही हत्या की गई. पुलिस ने आरोपी महेश नागपुरे, सालेकसा तहसील के मरकाखांदा निवासी रीता धनराज बागबांधे (32) एवं दो बाल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों को रामटेक पुलिस को सौंप दिया गया है.इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश कोकाटे, सहायक पुलिस निरीक्षक राजीव कर्मलवार, जितेंद्र वैरागडे, जावेद शेख, गजेंद्र चौधरी, नाना राउत, विनोद काले, विपीन गायधने, शैलेष यादव, रोहन डाखोरे, प्रणय बनाफर, वीरेंद्र नरड, सतीश राठोड़, सुमेध तायडे, साइबर सेल की संगीता वाघमारे, साहेबराव बहाले, अमोल कुथे ने हिस्सा लिया.

blank