33.9 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home हिंदी खबरे आने वाले वक्त में भगवा झंडा तिरंगे की जगह ले सकता है...

आने वाले वक्त में भगवा झंडा तिरंगे की जगह ले सकता है – पंचायत राज मंत्री के एस ईश्वरप्पा

0
127

blank

बुधवार को वरिष्ठ भाजपा नेता और कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने कहा है कि आने वाले वक्त में भगवा झंडा तिरंगे की जगह ले सकता है।

मीडिया से बात करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने कहा, सदियों पहले राम के रथ पर भगवा झंडा लगाया जाता था, तब कहीं तिरंगा नहीं था। देश में भी फिर से भगवा ही राष्ट्रीय ध्वज की जगह लेगा। हालांकि भगवा झंडा के राष्ट्रीय ध्वज बनने में हो सकता है कि सौ या दो सौ साल का वक्त लग जाए। ऐसे में फिलहाल तिरंगा ही राष्ट्रीय ध्वज है और इसका सम्मान करना चाहिए।

लाल किले पर भगवा झंडा फहराने के सवाल पर ईश्वरप्पा ने कहा आज नहीं लेकिन भविष्य में लाल किले पर भगवा झंडा फहराया जा सकता।

बता दें कि 8 फरवरी को कर्नाटक के शिमोगा स्थित एक शैक्षिक संस्थान पर भगवाधारी छात्रों ने भगवा फहरा दिया था। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार का आरोप है कि छात्रों ने तिरंगा हटाकर भगवा झंडा लहराया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक लड़का झंडे के पोल पर चढ़कर भगवा झंडा लहराता नजर आ रहा है। वहीं नीचे कई अन्य भगवाधारी लड़के खड़े हैं। पोल पर भगवा झंडा लगने के बाद भगवाधारी छात्र खुशी से चिल्लाते दिख रहे हैं।

(shbar बोलता हिंदुस्तान )

blank