
गोंदिया-बहुजन समाज पार्टी गोंदिया जिला यूनिट की आज 12 फरवरी को भीमनगर कार्यालय में जिले के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक गोंदिया जिला प्रभारी विलास राऊत की प्रमुख उपस्थिति एवं जिलाध्यक्ष दिनेश गेडाम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर मासिक कामकाज की समीक्षा, सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई, साथ ही आगामी 20 फरवरी को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष मा.एड.सन्दीपजी ताजने इनके गोंदिया दौरे को कामयाब बनाने पर चर्चा की गई।
बैठक में संगठन को और अधिक गतिशील एवं मजबूत बनाने के लिहाज से गोंदिया बसपा की वरिष्ठ सदस्य दीप्ति प्रशांत गजभिए को गोंदिया जिला महिला बसपा महासचिव नियुक्त किया गया। तथा जिले मे निकट भविष्य में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों को पार्टी टिकट के लिए आवेदन फार्म भी वितरित किए गए तथा शहर में वार्ड निहाय कैडर कैम्प के आयोजनों के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर बसपा के गोंदिया जिला उपाध्यक्ष कैलाश बोरकर, जिला सचिव अनिल मौर्य, देवरी विधानसभा अध्यक्ष कैलाश गजभिए, गोंदिया शहर अध्यक्ष अजय राहुलकर, उपाध्यक्ष देवेंद्र वासनिक, विधानसभा अध्यक्ष सुभाष श्यामकूवर, महासचिव शिशुपाल बंसोड़, कोषाध्यक्ष कमलेश शेंडे, बीवीएफ जिला संयोजक सन्देश खोब्रागडे, सहसंयोजक रोमी नागदेवे, प्रशान्त गजभिए, सुनिल डोंगरे,अत्तदीप मेश्राम, तथा अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।





