
गोरेगाव । तहसील के मोहगांव बु. में इन दिनों जंगली सुअरों का आतंक देखा जा रहा है। खेतों में उग आई कठानी फसलों को नष्ट कर रहे है। जंगली सुअरों के झुंड ने लाखों रूपयों की चने की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जिससे किसानों में चिंता बढ़ गई है। मांग की जा रही है कि वन विभाग द्वारा तत्काल पंचनामे कर नुकसान भरपाई दी जाए।
बता दें कि जिले के किसानों द्वारा खरीफ फसल के बाद ग्रीष्मकालीन धान व कठानी फसलों का उत्पादन ले रहे है। कठानी फसलों में प्रमुखता से चना, लखोरी, अलसी, सरसो, उड़द सहित आदि फसलों का समावेश है। लेकिन वन्यजीव इन फसलों को नष्ट कर रहे है। गोरेगांव तहसील के मोहगांव बु. में तो इन दिनों जंगली सुअरों के झुंड ने आतंक मचा दिया है। कई हेक्टर में लगी चने की फसलों को नष्ट कर दिया है। जिस कारण किसानों में चिंता बढ़ गई कि हाथ में आई फसल वन्यजीवों द्वारा फस्त की जा रही है। किसानों द्वारा मांग की गई कि तत्काल पंचनामे कर नुकसानग्रस्त किसानों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए।
…..
👉 रात में फटाके फोड़कर जाग रहे किसान
अपनी फसलों को बचाने के लिए किसान रात के दौरान खेतों में जाकर फसलों की रखवाली कर रहे है। जंगली सुअरों का झुंड की भनक लगते ही किसानों द्वारा फटाके फोड़कर सुअरों को जंगल की ओर भगाया जा रहा है। जंगली सुअर भागने के चक्कर में खेतों से सटे दुसरे के खेतों में जाकर फसलांे को बर्बाद कर रहे है।





